Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में 3 दिन से लापता छात्र का शव मिला:परिजनों संग गया था शादी समारोह में; ग्रामीणों ने हत्या की जताई आशंका, किया सड़क जाम


गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के केसीपरा गांव में शुक्रवार को एक 8 वर्षीय छात्र का शव कुएं से बरामद हुआ। छात्र तीन दिन से लापता था। शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद उन्होंने गुमला-सिमडेगा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। केसीपरा निवासी 8 वर्षीय छात्र प्रीतम गोप तीन दिन पहले लापता हो गया था। वह परिजनों के साथ गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, जहां से वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी और उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। सड़क जाम की सूचना मिलने पर गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं। जाम स्थल पर मौजूद ग्रामीण अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles