Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर में दो कर्मचारी 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार:जिला भू-अर्जन कार्यालय के प्रधान सहायक और चपरासी पकड़े गए, ACB ने की कार्रवाई


देवघर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला भू-अर्जन कार्यालय के दो कर्मचारियों को 10 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों की पहचान प्रधान सहायक निरंजन कुमार और चपरासी नुनदेव यादव के रूप में हुई है। एसीबी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जिला भू-अर्जन कार्यालय में जमीन अधिग्रहण से संबंधित मामलों में भुगतान के लिए अवैध वसूली की जा रही है। आरोप था कि निरंजन कुमार और नुनदेव यादव अधिकारियों के नाम पर लाभार्थियों से 10 से 15 प्रतिशत तक कमीशन की मांग करते थे। कमीशन के बिना फाइलें आगे नहीं बढ़ाई जाती थीं। एक पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर दोनों कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को पूछताछ के लिए एसीबी कार्यालय ले जाया गया है, जहां मामले की विस्तृत जांच जारी है। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा और दोषी पाए जाने वाले किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles