Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुख्यमंत्री कल 'समृद्धि यात्रा' पर पहुंचेंगे शेखपुरा:प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने बरबीघा में तैयारियों का जायजा लिया


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत शेखपुरा जिले के सर्वा पंचायत पहुंचेंगे। उनके आगमन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से बरबीघा प्रखंड के सर्वा पंचायत का सघन दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सर्वा पंचायत में तीन प्रमुख केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सर्वा प्लस 2 हाई स्कूल, पंचायत सरकार भवन और जनसंवाद स्थल शामिल हैं। सुबह 09:00 बजे तक निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे कार्यक्रम के दिन सुबह 09:00 बजे तक अपने निर्धारित स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि मुख्यमंत्री का काफिला वापस लौटने तक कोई भी अधिकारी अपना स्थान नहीं छोड़ेगा। दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा और वाहनों को केवल पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर हर संवेदनशील बिंदु पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार की कोताही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया प्रशासन का लक्ष्य मुख्यमंत्री की इस यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराना है। सभी अधिकारी सजग रहें ताकि किसी भी संभावित समस्या का समय पर निपटारा किया जा सके। इस अवसर पर अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, अपर समाहर्ता जांच, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles