Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में पेट्रोल पंप के पास खड़ा ट्रक बना 'आग का गोला': दमकल की फुर्ती से टला भीषण विस्फोट

Chatra Truck Fire, चतरा, (बरुण सिंह): चतरा जिला अंतर्गत टंडवा प्रखंड स्थित शहीद चौक के पास ओम साई पंप के समीप खड़े एक ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. आग इतनी तेजी से फैली कि तुरंत ही ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया. हालांकि समय रहते दमकल की टीम के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया.

सरिया उतारने आया था ट्रक

जानकारी के अनुसार ट्रक (नंबर JH 02 AQ 3275) सरिया लेकर टंडवा के व्यवसायी अनिल गुप्ता की दुकान पर आया था. सरिया खाली करने के लिए चालक ने वाहन को ओम साई पंप के पास खड़ा कर दिया. इस दौरान पास की झाड़ियों में लगी आग की चिंगारी ट्रक पर ढके तिरपाल तक पहुंच गयी. कुछ ही देर में तिरपाल में आग लग गयी और देखते ही देखते आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया.

Also Read: हजारीबाग को मिला नया डिप्टी मेयर: अविनाश यादव ने 22 वोट लाकर मिताली रश्मि को दी शिकस्त

लोगों ने दी दमकल को सूचना

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना एनटीपीसी के अग्निशमन दस्ते को दी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.

दमकल टीम ने पाया आग पर काबू

एनटीपीसी और सीआईएसएफ की अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. हालांकि तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जल चुका था. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ट्रक को भारी नुकसान हुआ है. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी.

Also Read: जमशेदपुर BJP महानगर में बड़ा फेरबदल: झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर 7 मंडलों को मिले नये ‘सारथी’

The post चतरा में पेट्रोल पंप के पास खड़ा ट्रक बना 'आग का गोला': दमकल की फुर्ती से टला भीषण विस्फोट appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles