गिरिडीह में पिस्टल लहराते युवक गिरफ्तार:पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद

Date:


गिरिडीह में पुलिस ने महादेव तालाब के पास एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। युवक को पिस्टल लहराते हुए देखा गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महादेव तालाब के पास लाल टी-शर्ट पहने एक युवक हाथ में पिस्टल लहरा रहा है। सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, जिसे जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान मो. रमजान अंसारी (22) के रूप में हुई है। वह गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत झगरी गांव निवासी स्व. मो. इस्लाम अंसारी का पुत्र है। तलाशी के दौरान, पुलिस ने उसके कमर के बाईं ओर से एक देशी पिस्तौल बरामद की। पिस्तौल में 315 बोर का एक जिंदा कारतूस लोड था। पुलिस ने विधिवत जप्ती सूची बनाकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Motor racing-Bahrain and Saudi F1 races set to be cancelled

2 min readMar 13, 2026 11:23 PM IST Next month’s...

Can Increasing Demand, Capex, and Expansion Drive Growth?

Synopsis: Mrs Bectors targets a 13% revenue CAGR to...
Join Us WhatsApp