Exclusive: ट्रंप ने पोस्ट किया India Today मैगजीन का कवर, जानें व्हाइट हाउस तक कैसे पहुंची फोटो – Donald Trump Shares India Today Cover Know how it reached White House ntc dpmx

Date:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इंडिया टुडे मैगजीन के ‘न्यूजमेकर्स ऑफ द ईयर 2025’ संस्करण का कवर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Truth Social’ पर शेयर किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी तस्वीर है. कवर का शीर्षक था- ‘The Mover & The Shaker’. इस पोस्ट के साथ ट्रंप ने कोई कैप्शन नहीं लिखा, जिससे शुरुआत में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वह क्या संदेश देना चाह रहे थे. 

इसी दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक पोस्ट में बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई है. हालांकि, उन्होंने बातचीत के विवरण साझा नहीं किए और केवल इतना कहा कि आगे की जानकारी के लिए ‘स्टे ट्यून्ड’. व्हाइट हाउस और अमेरिकी दूतावास की ओर से आधिकारिक बयान न आने के कारण इस बातचीत को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई. 

Donald Trump Truth Social Post

बाद में अटकलों को विराम देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर जानकारी दी कि अमेरिका और भारत के बीच एक ट्रेड डील पर सहमति बनी है. ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत अमेरिका ने तत्काल प्रभाव से भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि पीएम मोदी ने रूसी तेल की खरीद बंद करने पर सहमति जताई है.

Donald Trump Truth Social Post

सर्जियो गोर ने आजतक को सोमवार को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ट्रंप द्वारा इंडिया टुडे मैगजीन का कवर ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करने के पीछे की कहानी भी बताई. उन्होंने कहा, ‘मैं आजतक के दर्शकों के साथ एक बात साझा करना चाहूंगा, जो शायद मैंने आपको भी बताई थी, राज (राज चेंगप्पा- इंडिया टुडे ग्रुप के ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर पब्लिशिंग). गणतंत्र दिवस रिसेप्शन में, जिसकी मेजबानी राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) ने की थी, मेरी राज से मुलाकात हुई. मैंने उनसे कहा कि मैं एक बैठक में गया था, जहां मैंने एक बेहद शानदार कवर देखा. मैंने उसकी तस्वीर खींची और राष्ट्रपति को भेज दी. मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह उसे ऑनलाइन पोस्ट कर देंगे. अगर मुझे पता होता तो मैं उसकी बेहतर तस्वीर लेता, क्योंकि वह थोड़ी मुड़ी हुई थी. मुझे खुशी है कि आपने हाल ही में उसकी बिल्कुल नई कॉपियां मुझे भेजीं, जो अब व्हाइट हाउस को मेल कर दी गई हैं.’

Narendra Modi X Post

अमेरिका द्वारा टैरिफ में कटौती का ऐलान करने के बाद पीएम मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा, ‘आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बेहद खुशी हुई. यह जानकर प्रसन्नता है कि अब मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. इस महत्वपूर्ण घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप का हृदय से धन्यवाद. जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इसका सीधा लाभ हमारे लोगों को मिलता है और पारस्परिक सहयोग की अपार संभावनाएं खुलती हैं. वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बेहद महत्वपूर्ण है. शांति के लिए उनके प्रयासों को भारत पूरा समर्थन देता है. मैं उनके साथ मिलकर भारत–अमेरिका साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निकटता से काम करने को उत्सुक हूं.’

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Kalyan Singh told an ‘utter lie’: K.K. Venugopal on Babri Masjid case

Former Attorney General of India K.K. Venugopal may have...

कोयल नदी से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

प्रतिनिधि, विश्रामपुर रेहला कोयल नदी किनारे से गुरुवार को...

Israeli evacuation order for Beirut's southern suburbs sparks panic

Huge traffic jams form after the unprecedented warning for...
Join Us WhatsApp