Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में 4 दिन से लापता 7 साल के मासूम प्रीतम का कुएं में मिला शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

गुमला में 4 दिन से लापता 7 साल के मासूम प्रीतम का कुएं में मिला शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Gumla Crime News, गुमला (दुर्जय पासवान): झारखंड के गुमला थाना क्षेत्र स्थित केसीपारा गांव में सात वर्षीय बच्चे का शव कुएं से मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान केसीपारा निवासी बासु गोप के पुत्र प्रीतम गोप के रूप में हुई है. प्रीतम पिछले चार दिनों से लापता था और एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ता था. शुक्रवार को पुलिस ने गांव के ही एक कुएं से उसका शव बरामद किया.

शव मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

शव मिलने की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे. लोगों ने शव के साथ गुमला-ओडिशा मार्ग को टैसेरा के पास जाम कर दिया. इस कारण करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप रहा और सैकड़ों वाहन जाम में फंस गये. मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने लोगों को समझाया, जिसके बाद सुबह करीब 11 बजे जाम हटाया गया.

Also Read: बोकारो में प्रिंस खान का दहशत! BMW कंपनी के मालिक को धमकी, कहा- मैनेज करो वरना मार देंगे

चार दिन पहले रहस्यमय ढंग से हुआ था लापता

जानकारी के अनुसार 10 मार्च को प्रीतम अपनी मां सावित्री देवी के साथ गांव में एक चुमावन कार्यक्रम में गया था. उस समय घर के अंदर रस्म चल रहा था. दूसरी तरफ प्रीतम अन्य बच्चों के साथ बाहर खेल रहा था. रात करीब नौ बजे जब उसकी मां उसे घर ले जाने के लिए बाहर निकलीं तो वह वहां नहीं मिला. परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका. बाद में थाने में मामला दर्ज कराया गया.

पिता ने जताई हत्या की आशंका

प्रीतम के पिता बासु गोप ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि पहले शव को कहीं दफनाया गया और बाद में उसे निकालकर कुएं में फेंक दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गयी है और फॉरेंसिक टीम और खोजी कुत्तों की मदद से जांच की जायेगी.

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल बच्चे की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इस घटना को लेकर गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

Also Read: कोर्ट से गवाही देकर लौट रहा था युवक लेकिन आ गया मौत का बुलावा, चतरा में युवक को गोलियों से भूना

The post गुमला में 4 दिन से लापता 7 साल के मासूम प्रीतम का कुएं में मिला शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles