Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर में टोटो लूट कांड का खुलासा:24 घंटे में दो लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गई ई-रिक्शा बरामद, दोनों जेल भेजे गए


मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार को टोटो लूटने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए लूटी गई ई-रिक्शा भी बरामद कर ली। इस घटना में ईस्ट कॉलोनी निवासी टोटो चालक संदीप कुमार के साथ मारपीट कर उसकी ई-रिक्शा छीन ली गई थी। थानाध्यक्ष प्रशिक्षण डीएसपी अभिषेक चौबे ने बताया कि पीड़ित संदीप कुमार जमालपुर रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ढोने का काम करते हैं। रविवार को दो युवक उनके पास आए और ई-रिक्शा को बांक गांव के लिए रिजर्व किया। धमकाते हुए टोटो लेकर फरार हो गए
टोटो चालक दोनों सवारियों को लेकर जैसे ही बांक मोड़ के समीप पहुंचा, युवकों ने उसे बाकरपुर बगीचा होकर चलने को कहा। बाकरपुर बगीचा के पास पहुंचते ही दोनों युवकों ने चालक संदीप कुमार के साथ मारपीट की और उसे धमकाते हुए टोटो लेकर फरार हो गए। घटना के बाद संदीप कुमार ने मुफस्सिल थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौवागढ़ी वारिश टोला निवासी मो. कैफ और मो. तबारक को गिरफ्तार कर लिया। लूटी गई ई-रिक्शा भी जब्त कर ली गई है। दोनों गिरफ्तार लुटेरों को जेल भेज दिया गया है।

Spread the love

Popular Articles