Jharkhand Police Get 1477 Vehicles

Date:

रांची13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस को गश्त और अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए शुक्रवार को 1477 वाहन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। वहीं, अत्याधुनिक 12 नए थानों का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया। यह कार्यक्रम झारखंड विधानसभा परिसर में हुआ।

इन वाहनों में 628 चार पहिया वाहन (बोलेरो) और 849 दोपहिया (मोटरसाइकिल) शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग को अधिक प्रभावी बनाना है।

नए वाहनों से नक्सल प्रभावित और दूरदराज के इलाकों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) को लाभ होगा, जिससे वे बेहतर ढंग से काम कर सकेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा-आज विभिन्न क्षेत्रों में घटनाओं के नए नए तकनीक देखने को मिलते हैं। उस पर भी अंकुश लगाने के लिए हमारी पुलिस ने कई सारे बदलाव पुलिस महकमे में किया है। ये निरंतर आगे भी चलता रहेगा।

ये घटनाएं शहर से लेकर गांव तक में होती है। पुलिस की जिम्मेदारी है कि इन घटनाओं पर लगाम लगाए। आज उसी कड़ी में बड़े पैमाने पर वाहनों का लोकार्पण हो रहा है। आज आपने देखा कई नौजवानों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया। बड़े लंबे समय से आज के इस बदलाव को लेकर काम चल रहा था। झारखंड पुलिस को धन्यवाद देता हूं कि वो सेवा भाव में लगे हुए हैं।

आपातकालीन सहायता और यातायात प्रबंधन में भी सुधार होगा

इन वाहनों से न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि आपातकालीन सहायता और यातायात प्रबंधन में भी सुधार होगा। उम्मीद है कि पुलिस सभी थाना क्षेत्रों के अलग-अलग हिस्सों तक आसानी से पहुंच सकेगी और अपराधियों पर नकेल कसेगी।

849 बाइक विभिन्न जिलों में पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी।

849 बाइक विभिन्न जिलों में पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी।

मामलों का निष्पादन सही ढंग से हो सकेगा

पेट्रोलिंग करने वाले पैंथर जवानों को भी इससे काफी फायदा होगा। वर्तमान में अधिकांश जिलों में पुलिस के पास मौजूद वाहन या तो काफी पुराने हो चुके हैं या ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।

पुराने वाहनों के कारण पुलिस कई बार घटनाओं पर समय पर नहीं पहुंच पाती थी। नए वाहनों के आने से पुलिस समय पर घटनास्थल पर पहुंचेगी और मामलों का निष्पादन सही ढंग से हो सकेगा।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आग लगाने और मारपीट में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

बोकारो | सेक्टर-8बी स्थित डीएवी स्कूल में कार में...

सुबह में छाया रह रहा है घना कोहरा

सीवान. चैत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल...

India’s forex reserves fall $11.68 bn to $716.81 bn as foreign currency assets slide

India’s foreign exchange reserves declined sharply in...

War upends life as LPG crisis hits not only eateries & hostels but also temples | India News – The Times of India

Death, black marketing, theft, hotels overcharging, restaurants...
Join Us WhatsApp