एक महीने से जलापूर्ति बंद, नगर परिषद कार्यालय का घेराव:आक्रोशित महिलाओं ने जताई नाराजगी, समस्या के समाधान नहीं होने पर चक्का जाम की चेतावनी

Date:


समस्तीपुर के ताजपुर नगर परिषद के वार्ड-27 में पिछले एक महीने से जलापूर्ति ठप है। परेशान होकर स्थानीय महिलाओं ने नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया। कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी के कार्यालय में अनुपस्थित रहने पर महिलाओं ने नारेबाजी भी की। महिलाओं ने बताया कि नल-जल योजना की समस्या के कारण वार्ड के लगभग 1000 परिवार प्रभावित हैं। सूचना मिलने पर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजद नेता दीपक यादव और वार्ड पार्षद अशोक राय कार्यालय पहुंचे। उन्होंने महिलाओं की समस्या सुनी और संबंधित स्टाफ के माध्यम से अधिकारियों से फोन पर बात की। अधिकारियों ने दो दिनों के भीतर सबमर्सिबल पंप को ठीक कराकर या नया लगाकर जलापूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है। भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों में जलापूर्ति शुरू नहीं की जाती है, तो 12 फरवरी को भाकपा माले के बैनर तले चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। पानी के लिए भटकना पड़ रहा इस मौके पर अनीता कुमारी, मीरा कुमारी, अनूपी कुमारी, भोली देवी, रीना देवी और पूनम देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थीं। नगर परिषद अध्यक्ष अनीता देवी ने बताया कि उन्हें वार्ड 27 में जलापूर्ति ठप होने की सूचना मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिकारियों से बात कर सबमर्सिबल की जांच कराई जाएगी और जल्द ही जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि पानी के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है और उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मामले को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष अनीता देवी ने बताई की जलापूर्ति की समस्या उनके संज्ञान में आया है जल्द ही इसकी जांच कर कर जलापूर्ति चालू कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कैंटोनमेंट बोर्ड ने 45 लाख से लगाए थे नौ प्याऊ, 5 में 2 साल से पानी नहीं

भास्कर न्यूज | रामगढ़ कैंटोनमेंट बोर्ड ने कोविड के...

India’s first cross-sector investment trust in works to monetise assets | Industry News

The proposal, part of deliberations on the second...

How Did Nazara Tech and 2 Other Stocks Perform in Q3?

Synopsis: Nikhil Kamath’s Q3 portfolio comprises three key listed...
Join Us WhatsApp