बिहार में 5वें दिन भी सिलेंडर क्राइसिस:एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी लाइन; कंट्रोल रूम बनाया गया; हेल्पलाइन नंबर भी जारी

Date:


अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत हो गई है। बिहार में भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। कई गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग रही है। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सिलेंडर की कमी का असर अब बाजार पर भी दिखने लगा है। गैस उपलब्ध नहीं होने की वजह से लकड़ी और कोयले की मांग बढ़ गई है, जिससे इनके दाम भी तेजी से बढ़े हैं। साथ ही इंडक्शन के दाम भी करीब पांच गुना तक बढ़ गए हैं। इधर, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिलेंडर क्राइसिस को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। वहीं बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया है कि देश में पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। गैस एजेंसियों से आई तस्वीरें देखिए… एजेंसी के मालिक बोले- सम्राट के लोग गोदाम से 4 सिलेंडर ले गए इधर, सिलेंडर क्राइसिस के बीच पटना के गर्दनीबाग स्थित एजेंसी के मालिक सोनल कुमार ने दावा किया, ‘बुधवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोग हमारे एजेंसी पर आए थे। उन लोगों ने 15 सिलेंडर की डिमांड की। मैंने कहा कि आप गोदाम की चाबी लीजिए और खुद जाकर देख लीजिए। मैंने कहा कि अगर होगा तो आप ले लीजिएगा। वहां 4 भरे हुए सिलेंडर पड़े थे वो लोग उसे लेकर चले गए। वो VVIP लोग हैं उनको क्या कहा जा सकता है।’ वहीं, डिप्टी CM के आप्त सचिव शैलेंद्र कुमार ओझा ने उपमुख्यमंत्री कार्यालय से गैस एजेंसी के गोदाम से LPG सिलेंडर मंगवाने से जुड़े आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही इस तरह की खबरें निराधार हैं। रोहिणी बोलीं- सरकार की पोल खुली रोहिणी ने X पर लिखा- देश में गैस सिलेंडर की भारी कमी है ” ये वो कड़वी सच्चाई है , जिससे पूरा देश वाकिफ और परेशान है , मगर झूठ बोलने का कॉपीराइट हासिल कर चुकी मोदी सरकार , भाजपा और उनके मानसिक तौर पर दिवालिया अंधभक्तों के लिए अफवाह है .. मोदी सरकार के लगभग 12 वर्षों के शासनकाल की यही यूएसपी ( USP ) ही रही है कि ” हरेक उस कड़वे सच से , जिससे मोदी जी , भाजपा और उनकी सरकार के झूठ की पोल खुलती है , उसे अफवाह बता कर मोदी जी और मोदी सरकार की नाकामी पर पर्दा डाला जाता है ” .. लोग बोले- एक मात्र अब इंडेक्शन ही ऑप्शन बचा है पटना में गैस संकट के बीच लोग अब इंडक्शन चूल्हे की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं। दीघा के रहने वाले भारत भूषण इंडक्शन चूल्हा खरीदने दुकान पहुंचे। उन्होंने बताया, ‘गैस सिलेंडर की समस्या काफी बढ़ गई है। गैस के लिए नंबर लगाने के बाद भी समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है। ऐसे में रोजमर्रा का खाना बनाना मुश्किल हो गया है।’ भारत भूषण ने कहा कि इन हालात में इंडक्शन चूल्हा ही एकमात्र विकल्प बचा है, इसलिए मजबूरी में उन्हें इसे खरीदना पड़ रहा है। दुकानदारों का भी कहना है कि गैस की कमी के कारण बड़ी संख्या में लोग अब इंडक्शन चूल्हे खरीद रहे हैं। कार्टूनिस्ट की नजर से… LPG गैस को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है बिहार में LPG गैस की क्राइसिस को देखते हुए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण ने पटना में एक कंट्रोल रूम बनाया है। ये कंट्रोल रूम रोज सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। इस दौरान उपभोक्ता LPG की उपलब्धता, वितरण और उससे संबंधित किसी भी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर- 0612-2233050 पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp