Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में आज 2 घंटे तक शटडाउन:भगवानपुर PSS और प्रभात तारा फीडर से सप्लाई ठप रहेगी; जर्जर तारों को बदला जाएगा


मुजफ्फरपुर में आज(14 मार्च 2026 ) अलग-अलग इलाकों में 2 घंटे तक बिजली कटेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर भगवानपुर PSS और प्रभात तारा फीडर से सप्लाई ठप रहेगी। मेंटेनेंस का काम 2 चरण में होगा। पहले चरण में बीबीगंज, फर्डोगोला, गांधी नगर, साकेत पुरी, सुभाष नगर, नंदपुरी, अलकापुरी और यादव नगर जैसे प्रमुख आवासीय क्षेत्रों में सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। दूसरे चरण में, दोपहर 01:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक 11 केवी प्रभात तारा फीडर में रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रभात तारा, सहजानंद कॉलोनी और आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटेनेंस कार्य गर्मी के मौसम से पहले बिजली लाइनों को दुरुस्त करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य है। इसका उद्देश्य जर्जर तारों को बदलना और इंसुलेटर की सफाई करना है, ताकि भविष्य में बड़े फाल्ट या ट्रिपिंग की समस्याओं को रोका जा सके। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील शटडाउन से शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles