Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

घाघरा मुख्य मार्ग पर वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत


iगुमला| सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुमला-घाघरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर सड़क दुर्घटना घटी। खटवा नदी के समीप करीब 12:30 बजे एक अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने स्कूटी सवार महिला को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला स्कूटी पर सवार होकर गुमला की ओर जा रही थी। इसी दौरान खटवा नदी के पास किसी भारी वाहन ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि महिला का सिर पूरी तरह से कुचल गया, जिससे उसकी तत्काल पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है। शव सड़क के बीचो-बीच पड़ा होने के कारण कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित रहा। ​घटना की सूचना स्थानीय राहगीरों द्वारा तुरंत सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से स्कूटी को जब्त कर लिया है और वाहन नंबर के आधार पर मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। ​शव की स्थिति काफी क्षत-विक्षत है। हम स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। । गुमला|जंगल बचाओ अभियान समिति गुमला द्वारा 24 मार्च को गुमला वन विभाग के सामने जन प्रदर्शन िकया जाएगा। वन विभाग के विकास कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध तथा गुमला रेंज एरिया के अलावा कई वन क्षेत्र में बढ़ते हाथी का प्रभाव पर भी रोक लगाने की मांग को इसका आयोजन िकया गया है। कार्यक्रम में गुमला रेंज एरिया के अलावा कुरूमगढ़ रेंज एरिया के भी जंगल कटाई और भ्रष्टाचार के मामले को उठाई जाएगी,।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles