कामाख्या-चरलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस किशनगंज से रवाना:सीमांचल के लोगों के लिए हैदराबाद की यात्रा आसान, दोनों दिशाओं में शुरू होगी नियमित सेवा

Date:


किशनगंज रेलवे स्टेशन से नई कामाख्या-चरलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शुक्रवार को यह ट्रेन किशनगंज से गुजरी, जिससे स्थानीय यात्रियों और रेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया। इस ट्रेन से अब सीमांचल क्षेत्र के लोगों के लिए हैदराबाद की यात्रा आसान हो जाएगी। ट्रेन के ठहराव के अवसर पर स्टेशन परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, कांग्रेस सांसद प्रतिनिधि एहसान हसन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू, विधायक प्रतिनिधि आजाद साहिल, सबूल अख्तर, बीजेपी प्रवक्ता सुबोध महेश्वरी और जय किशन प्रसाद सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। दोनों दिशाओं में शुरू होगी नियमित सेवा ट्रेन संख्या 15674/15673 कामाख्या-चरलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस असम के कामाख्या और तेलंगाना में हैदराबाद के निकट चरलापल्ली के बीच संचालित की जा रही है। इसकी नियमित सेवा दोनों दिशाओं में शुरू हो गई है। कामाख्या से चरलापल्ली की दूरी लगभग 2499-2524 किलोमीटर है, जिसे तय करने में करीब 43 घंटे 40 मिनट लगते हैं। वापसी में चरलापल्ली से कामाख्या तक का सफर लगभग 50 घंटे 20 मिनट का है। यह ट्रेन स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास कोच से सुसज्जित है, जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए किफायती, सुरक्षित और आरामदायक विकल्प प्रदान करती है। यह तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और असम जैसे कई राज्यों से होकर गुजरती है। इसके प्रमुख ठहरावों में विजयवाड़ा, गुंटूर, राजमहेंद्री, विजयनगरम, मालदा टाउन, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी और न्यू बोंगाईगांव शामिल हैं। स्थानीय निवासियों और यात्रियों में खुशी किशनगंज स्टेशन पर ट्रेन के आगमन पर रेलवे अधिकारियों, स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने इसका स्वागत किया। एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया है। उन्होंने अंडरग्राउंड टनल और चार नई रेल लाइनों के निर्माण से जुड़े सवालों पर कहा कि अभी सर्वे का काम चल रहा है। एडीआरएम ने किशनगंज में नए स्टेशन निर्माण के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब नई रेल लाइनें बनेंगी, तो यात्री सेवाओं के विस्तार के लिए एक नए स्टेशन का भी निर्माण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp