Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया में शव वाहन सेवा शुरू:महापौर-नगर आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, 24 घंटे रहेगी उपलब्ध


बेतिया में रोटरी क्लब द्वारा नगर निगम को उपलब्ध कराए गए शव वाहन का परिचालन शनिवार दोपहर से शुरू हो गया है। यह सेवा आम जनता के लिए सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया और नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर शव वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि इस सेवा की शुरुआत से शहरवासियों को कठिन समय में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि कई बार किसी परिवार को मृतक के पार्थिव शरीर को अस्पताल या घर से श्मशान घाट तक ले जाने में काफी परेशानी होती थी। जरूरतमंद लोगों के लिए सहायक साबित होगी सेवा महापौर ने आगे कहा कि रोटरी क्लब द्वारा उपलब्ध कराया गया यह शव वाहन जरूरतमंद लोगों के लिए काफी सहायक साबित होगा। यह सेवा आम जनता के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहेगी और शहर के सभी जरूरतमंद परिवार इसका लाभ उठा सकेंगे। नगर निगम का प्रयास है कि शहरवासियों को हर आवश्यक नागरिक सुविधा समय पर उपलब्ध कराई जाए। नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने भी इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि शव वाहन के परिचालन से लोगों को सम्मानजनक तरीके से अंतिम यात्रा की व्यवस्था करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने दोहराया कि वाहन सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध रहेगा, ताकि किसी भी परिवार को जरूरत के समय परेशानी का सामना न करना पड़े।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles