चाईबासा में महिला का सड़ा-गला शव बरामद:6 मार्च से लापता थी महिला, जमीन में दफन थी लाश; परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Date:


चाईबासा के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगदा गांव के पास शनिवार को एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 46 वर्षीय सोमवारी तुमुई के रूप में हुई है, जो पिछले कई दिनों से लापता बताई जा रही थी। परिजनों ने बताया कि सोमवारी तुमुई 6 मार्च 2026 को अपने घर से अचानक लापता हो गई थीं। परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। शनिवार को गंगदा गांव स्थित कारो नदी के किनारे ग्रामीणों ने मिट्टी में दबा एक शव देखा। शव की संदिग्ध स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गुवा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मिट्टी हटाकर शव को बाहर निकाला, जो पूरी तरह सड़-गल चुका था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से उसे मिट्टी में दफनाया गया था। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Kennedy Center head steps down after tumultuous year

The Trump ally's departure comes as the centre ...

The Most Important Shipping Routes In The World

Synopsis: Global trade relies heavily on a few narrow...

Kuldeep Yadav ties knot with Vanshika Chadha – pics out | Cricket News

Kuldeep Yadav ties know with Vanshika Chadha (ANI...
Join Us WhatsApp