बुजुर्ग की हत्या मामले में तृणमूल पार्षद रवींद्र नाथ भट्टाचार्य को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, पार्टी से भी निकाले गये

Date:

बुजुर्ग की हत्या मामले में तृणमूल पार्षद रवींद्र नाथ भट्टाचार्य को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, पार्टी से भी निकाले गये

पश्चिम बंगाल में एक बुजुर्ग की हत्या के आरोपी तृणमूल कांग्रेस के पार्षद को बैरकपुर की अदालत ने 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. रविवार को गिरफ्तार किये गये टीएमसी पार्षद रवींद्र नाथ भट्टाचार्य को सोमवार को बैरकपुर कोर्ट में पेश किया गया. इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया.

रवींद्र नाथ की गिरफ्तारी के बाद टीएमसी ने की कार्रवाई

रवींद्र नाथ भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के एक दिन बाद तृणमूल कांग्रेस ने यह कार्रवाई की है. टीएमसी के नेता एवं सांसद पार्थ भौमिक ने कहा कि पार्टी ने इस मामले पर ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ का रुख अपनाया है. पार्षद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

तृणमूल पार्षद पर बुजुर्ग पर लात से हमला करने का आरोप

इस मामले में पुलिस का कहना है कि वार्ड संख्या 23 के पार्षद रवींद्र नाथ भट्टाचार्य ने अपने घर के सामने अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे तुलसी अधिकारी पर कथित तौर पर लात से हमला किया था. तुलसी अधिकारी शनिवार को मौके पर ही गिर गये और बैरकपुर छावनी के जगदीश चंद्र बोस अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तृणमूल पार्षद ने आरोपों को किया था खारिज

पार्थ भौमिक ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस इस तरह के काम में शामिल किसी को भी संरक्षण नहीं देगी. हालांकि, गिरफ्तारी से पहले पार्षद ने आरोपों को ‘बेबुनियाद और राजनीतिक रूप से प्रेरित’ बताकर खारिज कर दिया था. उन्होंने दावा किया था कि हमला उन्होंने नहीं किया, उन पर ही हमला हुआ था. इस घटना के बाद इलाके के स्थानीय लोगों ने दोषी पार्षद को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें

रॉबिन भट्टाचार्य तृणमूल पार्टी से निलंबित, लात मारकर बुजुर्ग की हत्या का है आरोप

बैरकपुर में तृणमूल पार्षद के लात मारने से बुजुर्ग की मौत! हत्या का केस दर्ज

The post बुजुर्ग की हत्या मामले में तृणमूल पार्षद रवींद्र नाथ भट्टाचार्य को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, पार्टी से भी निकाले गये appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Govt to invite financial bids for IDBI stake sale by December: DIPAM Secretary | Business News

3 min readNew DelhiAug 2, 2025 12:50 AM IST The...

GOOD FORTUNE rests on a novel idea

Good Fortune (English) Review {2.0/5} & Review RatingStar...

श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव पर निकाली कलश यात्रा

भास्कर न्यूज | रामगढ़ श्रीश्री 108 संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह...
Join Us WhatsApp