दहेज के लिए पति ने पत्नी को मारा चाकू:किशनगंज में दो लाख रुपए और बाइक की कर रहा था मांग; 2 साल पहले किया था लव मैरिज

Date:


किशनगंज में दहेज को लेकर एक महिला पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेम विवाह के दो साल बाद बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार किशनगंज के माछमारा निवासी लक्ष्मी कुमारी ने दो वर्ष पूर्व हलीम चौक निवासी राहुल सिंह के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाह के समय लक्ष्मी के मायके वालों ने उपहार स्वरूप करीब एक लाख रुपये और अन्य सामान दिए थे। शादी के बाद दंपति को एक बेटी भी हुई। बताया जाता है कि करीब दो माह पहले राहुल मजदूरी करने के लिए बाहर चला गया था और लक्ष्मी को मायके में छोड़ गया था। हाल ही में वापस लौटने के बाद से वह पत्नी के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करने लगा। दो लाख रुपये और बाइक की मांग पीड़िता के अनुसार गत शुक्रवार को राहुल सिंह और उसके परिवार के अन्य सदस्य लक्ष्मी से दहेज के रूप में दो लाख रुपये और एक बाइक की मांग करने लगे। जब लक्ष्मी ने इस मांग का विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। घटना से डरी-सहमी लक्ष्मी अपनी दूधमुंही बेटी को लेकर मायके माछमारा पहुंच गई। मायके पहुंचकर किया हमला बताया जाता है कि इसके बाद भी आरोपी पति राहुल सिंह पीछे-पीछे माछमारा पहुंच गया। वहां उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर किसी तरह लक्ष्मी की जान बचाई। घटना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। पुलिस ने दर्ज किया मामला इलाज के बाद पीड़िता परिजन के साथ थाने पहुंची और पूरे मामले की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति राहुल सिंह सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp