शहर की नई सरकार का शपथ ग्रहण आज, 3 साल बाद विकास का जिम्मा

Date:


भास्कर न्यूज|गुमला नगर परिषद के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही शनिवार को शहर की नई सरकार का गठन हो जाएगा। स्थानीय एसडीओ कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। जिसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस समारोह के साथ ही पिछले तीन वर्षों से नगर परिषद में चल रहा प्रशासक राज समाप्त हो जाएगा और शहर के विकास की कमान जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों के हाथों में होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित सबसे पहले नवनिर्वाचित अध्यक्षा शकुंतला उरांव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। इसके पश्चात संबंधित निर्वाची पदाधिकारी सभी वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। उपाध्यक्ष की तस्वीर साफ होते ही अध्यक्षा दोपहर 4 बजे तक उन्हें पद की शपथ दिलाएंगी। इस पूरी प्रक्रिया के संपन्न होते ही अगले पांच वर्षों के लिए नगर परिषद का नया कार्यकाल आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगा। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्वागत के लिए नगर परिषद पूरी तरह तैयार है। पुराने भवन के ठीक पीछे 23 लाख की लागत से नया भवन निर्मित किया गया है। जहां अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों के बैठने की व्यवस्था की गई है। तीन कमरों वाले इस नए कार्यालय में बीच का कमरा अध्यक्षा के लिए और पहला कमरा उपाध्यक्ष के चेंबर के रूप में आरक्षित है। इन कमरों में टीवी, सोफा सेट और हाई-स्पीड वाई-फाई जैसी आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। अंतिम कमरा वार्ड पार्षदों के बैठने के लिए बनाया गया है। जिसमें आरामदायक सोफे लगाए गए हैं। बाहर वेटिंग एरिया और बरामदा भी तैयार है। शकुंतला उरांव 2008 के चुनाव में वार्ड पार्षद के रूप में चुनाव लड़ना चाहती थी। किंतु चुनाव नहीं लड़ सकी। लिहाजा 2013 के चुनाव में निर्दलीय और 2018 के चुनाव में भाजपा से बगावत कर मैदान में उतरी। पर किस्मत ने साथ नहीं दिया। इस बार बीजेपी का समर्थन और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता का परिणाम है कि शहर की सरकार की वह पहली महिला अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुई है। शकुंतला का मानना है कि सभी के सहयोग से वह निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ विकास की नई गाथा लिखेगी। समस्याएं जो हो, उनका निदान प्राथमिकता होगी। 23 लाख से बने नए भवन में हाई-टेक सुविधाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पचंबा लौहपिट्‌टी की माइका फैक्ट्री में छापेमारी, सैकड़ों बोरा डस्ट जब्त

भास्कर न्यूज|गिरिडीह पचंबा थाना क्षेत्र के लौहपिट्‌टी में संचालित...

Treasure hunter freed from prison after refusing to turn over shipwreck gold

Tommy Thompson spent more than a decade in prison...
Join Us WhatsApp