Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

संस्कृति ज्ञान परीक्षा में बेहतर करने वाले बच्चे सम्मानित

कोडरमा बाजार. राज इंटरनेशनल स्कूल कोडरमा के बच्चों ने संस्कृति ज्ञान परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है. परीक्षा में कक्षा पांच की अनामिका कुमारी ने राज्य में द्वितीय तथा आरोही राज ने राज्य में तीसरा रैंक प्राप्त किया है. इस उपलब्धि पर प्राचार्य राहुल घोष ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का माध्यम है. ऐसे अवसर बच्चों के आत्मविश्वास को नयी दिशा देते हैं. इसके अलावा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 में वर्गानुसार विद्यालय में कक्षा 5 से मानवीर, शादिया, अजमत, मनवीर कक्षा 6 से रिद्धिमा, अनुप्रिया, सिमरन, अनोखी, कक्षा 7 से अंजलि, यशस्वी और उपासना, कक्षा 8 से आरुषि, अनुष्का, अंशिका, अवि ओम, आस्था ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रैंक प्राप्त किया. सभी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रांगण में सम्मानित किया गया.

मरकच्चो में हिंदू सम्मेलन आज

मरकच्चो. प्रखंड के मध्य पंचायत में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. सम्मेलन में मरकच्चो मंडल के मरकच्चो मध्य, मरकच्चो उत्तरी, मरकच्चो दक्षिणी व पपलो पंचायत के हिंदू समाज के लोग शामिल होने वाले हैं. इसके अलावा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के लोग उपस्थित रहेंगे. सम्मेलन की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम आज

कोडरमा. झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ संग्राम के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 15 मार्च को किया गया है. चंदवारा प्रखंड की भोंडो पंचायत के बगियाटोला में दिन के 11 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. यह जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने दी.

The post संस्कृति ज्ञान परीक्षा में बेहतर करने वाले बच्चे सम्मानित appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles