भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पटना में भव्य स्वागत:स्वयं पर केंद्रित पार्टियों से बिहार व देश का भला नहीं:नितिन नवीन

Date:


जो पार्टियां स्वयं से शुरू होकर स्वयं पर ही खत्म हो जाती हैं, उनसे बिहार और देश का भविष्य उज्ज्वल नहीं हो सकता। इसलिए अपने इतिहास को याद रखना बेहद जरूरी है। राजनीति करने से पहले सामाजिक बनना होगा। लोगों से जुड़ना होगा। कार्यकर्ताओं के कंधे पर हाथ रखकर आगे बढ़ना होगा। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को बापू सभागार में अभिनंदन समारोह के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाना होगा कि हम बिहार और देश के लिए काम करते हैं। हम नेशन फर्स्ट की परिकल्पना से काम करते हैं। हम पार्टी नेक्स्ट और सेल्फ लास्ट की सोच के साथ आगे बढ़ते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे नितिन नवीन का बापू सभागार में भव्य स्वागत किया गया। अभिनंदन समारोह में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार की जनता का आभार जताया। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया। कहा कि 2047 में विकसित भारत का सपना साकार होने के साथ ही भाजपा का स्वर्णिम युग शुरू होगा। विकसित भारत के संकल्प को बिहार की सरकार पूरी करेगी। बंगाल चुनाव पर नजर
बिहार में इतने बड़े कार्यक्रम के आयोजन के मायने साफ हैं। बिहार से सटे पश्चिम बंगाल में चुनाव होने हैं। बड़ी संख्या में बिहार के कार्यकर्ताओं और नेताओं को वहां भेजना है। 2021 में भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सरकार बनाने के लिए 150 सीटों की जरूरत होगी। ऐसे में बंगाल चुनाव नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लिटमस टेस्ट भी माना जा रहा है। नितिन नवीन ने डेढ़ घंटे तक भाजपा नेताओं के साथ बैठक की… चुनावी वायदों को पूरा करने का निर्देश
पटना | राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पहली बैठक की। यह बैठक करीब 1.30 घंटे तक चली। इस दौरान उन्होंने विधानमंडल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनावी वायदों को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। यह राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन की बिहार में पहली क्लास मानी जा रही है। बैठक के दौरान नितिन नवीन ने केवल अपनी बात रखी। नितिन की क्लास…
नितिन नवीन ने कहा कि जो भी दायित्व मिले, उसे पूरे मन और ईमानदारी से निभाएं। कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। पार्टी की विचारधारा से अलग कुछ नहीं करें। हमेशा विचारधारा के साथ चलें।
नितिन ने कहा कि भाजपा में पद नहीं, दायित्व मिलता है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों की मौजूदा स्थिति से वह कमोबेश परिचित हैं। ऐसे में लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप ही काम करना होगा।
नितिन ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है। बिहार की जनता ने भरोसा जताकर एनडीए को बहुमत दिया है।
ऐसा माहौल बनाएं कि लोग खुलकर कह सकें कि एनडीए का शासन बेहतर है। सहयोग, सामंजस्य, भरोसा और अपनापन हर नेता के लिए जरूरी है। इन्हीं आधारों पर काम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

February 2026 smartphone launches: iPhone 17e, Pixel 10a, Galaxy S26 and more coming soon

Irrespective of whether you are a tech enthusiast, the...

Is Ranbir Kapoor Joining The Dhoom Franchise? Here Is What We Know

Rumors about the next part of Yash Raj Films'...

Netanyahu to meet Trump as Iran nuclear talks reach critical stage

The Israeli prime minister is expected to press Trump...

Govt to invite financial bids for IDBI stake sale by December: DIPAM Secretary | Business News

3 min readNew DelhiAug 2, 2025 12:50 AM IST The...
Join Us WhatsApp