बिहारशरीफ में दो दिवसीय जॉब कैंप का होगा आयोजन:बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे 300 से अधिक रोजगार के अवसर, प्राइवेट कंपनियां देंगी नौकरी

Date:


नालंदा के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में आगामी 17 मार्च (मंगलवार) और 18 मार्च (बुधवार) को जिला नियोजनालय, नालंदा (ब्लॉक कैंपस, बिहारशरीफ) में दो दिवसीय विशेष जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला नियोजन पदाधिकारी मो. आकिफ वक्कास ने बताया कि इस कैम्प में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिसमें शैक्षणिक योग्यता के आधार पर युवाओं का चयन किया जाएगा। इन पदों पर होगी बहाली जॉब कैम्प में फ्लिपकार्ट, स्वीगी, प्रथम फाउंडेशन, एलआईसी और पटेल एग्रो जैसी करीब 9 प्रमुख कंपनियां शामिल हो रही हैं। इसमें डिलीवरी एजेंट, सेल्समैन, मैनेजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, एचआर, केमिस्ट और बीमा सखी जैसे विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। फ्लिपकार्ट में डिलीवरी एजेंट के 50 पदों पर 15,000 से 30,000 रुपये मासिक वेतन और साप्ताहिक भुगतान की सुविधा दी जा रही है। वहीं, इलीट नेचुरल लिमिटेड की ओर से हेल्पर के 120 पदों के लिए 16,000 रुपये वेतन के साथ तीन समय का भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। जॉब के लिए योग्यता और शर्तें क्या होंगी? इस कैम्प में शामिल होने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक, बी.कॉम, बी.एससी और एमबीए निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को उनके पद और योग्यता के अनुसार 12,000 से लेकर 45,000 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। कार्यस्थल बिहारशरीफ, राजगीर, पटना समेत दिल्ली और बेंगलुरु जैसे शहर भी हो सकते हैं। नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि चूंकि नियोजक निजी क्षेत्र के हैं, इसलिए नियोजन की शर्तों के लिए वे ही जिम्मेदार होंगे और नियोजनालय केवल एक सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 17 और 18 मार्च को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे के बीच अपने दस्तावेजों के साथ संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय में पहुंच सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Elderly Man Dies After Consuming Poison Near Railway Line

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कन्द्रपडीह गांव...

Jeweller arrested in IDFC First Bank fraud case in Haryana; 12th arrest

The Haryana State Vigilance and Anti-Corruption Bureau (ACB) on...

अगले सप्ताह आयेगी पहली सप्लीमेंटरी वोटर लिस्ट, 34 प्रतिशत नाम कटने की संभावना

मुख्य बातें34 प्रतिशत वोटरों के नहीं मिले दसतावेजअबतक 60...

Indian players were ‘jealous’ of Abhishek Sharma: Sanju Samson opens up | Cricket News

Abhishek Sharma (ICC Photo) NEW DELHI: India’s...
Join Us WhatsApp