Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रिम्स के किचन में संकट: मिल रहे आधे सिलेंडर, जल्द नहीं सुलझा संकट तो बदल जाएगा खाने का मेन्यू

LPG Gas Crisis, रांची (राजीव पांडेय): रिम्स का किचन संभाल रही एजेंसी भी कॉमर्शियल गैस की किल्लत झेल रही है. एजेंसी को फिलहाल 50 फीसदी कम गैस सिलिंडर मिल रहा है. ऐसे में भर्ती मरीजों के सुबह के नाश्ते और दोपहर व रात के भोजन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. ऐसे में रिम्स की किचन का मेन्यू बदलने पर विचार किया जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि अगर गैस का संकट लंबे समय तक खिंचता है, तो एजेंसी को ऐसे भोजन तैयार करने को कहा जायेगा, जिसमें कम ईंधन खर्च हो और वह जल्दी तैयार हो जाये.

रिम्स प्रशासन ने एजेंसी को दिया है स्पष्ट निर्देश

फिलहाल, रिम्स प्रशासन ने एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया है कि हर हाल में मरीजों को तीनों वक्त का खाना मिलना चाहिए. हलांकि, रिम्स प्रशासन ने एजेंसी को भरोसा दिलाया है कि गैस की किल्लत दूर करने के लिए वह जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से लगातार समन्वय बनाये हुए हैं. लेकिन, एजेंसी को भी खाना बनाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखनी होगी. सूत्रों के अनुसार, एसके एजेंसी से रिम्स के किचन को रोजना आठ गैस सिलिंडर मिलते हैं. मौजूदा वक्त में तीन या चार ही सिलिंडर मिल रहे हैं. वहीं, रिम्स प्रशासन ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को मौजूदा हालात की जानकारी देते हुए पर्याप्त संख्या में गैस सिलिंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.

Also Read: चतरा में ‘ऑनर किलिंग’: प्रेमी और प्रेमिका को अलग करने के इरादे से हुई विकास की हत्या, 2 गिरफ्तार

रिम्स किचन में पीएनजी का कनेक्शन लेने की तैयारी

रिम्स प्रशासन ने हॉस्टल के बाद किचन में पीएनजी कनेक्शन देने में तेजी लाने का निर्देश दिया है. पीएनजी के सुपरवाइजर को कहा गया है कि आवश्यक कार्रवाई को शीघ्र पूरा किया जाये. जानकारी के अनुसार, किचन तक पीएनजी पाइपलाइन की लाइन बिछा दी गयी है, शीघ्र कनेक्शन करना बाकी है. हालांकि, कनेक्शन से पूर्व रिम्स को बताना है कि प्रतिदिन कितनी गैस सिलिंडर की खपत होती है. इसके बाद किचन के अंदर पाइपलाइन बिछायी जायेगी.

इन गैस एजेंसी पर करा सकते हैं मैन्युअल बुकिंग

जयंत गैस : 9507035277
माधुरी इंडेन : 8448674159

Also Read: रांची : मेला में ‘काल’ बनकर दौड़ी बेकाबू कार, दर्जन भर से अधिक लोगों को रौंदा, 2 की मौत

The post रिम्स के किचन में संकट: मिल रहे आधे सिलेंडर, जल्द नहीं सुलझा संकट तो बदल जाएगा खाने का मेन्यू appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles