
व्यवहार न्यायालय परिसर कहलगांव में शनिवार को वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 440 मामलों का आपसी सहमति से निबटारा किया गया. इन मामलों में 1 करोड़ 76 लाख 35 हजार 73 रुपये की राशि पर समझौता हुआ, जबकि 1 करोड़ 40 लाख 72 हजार 303 रुपये की वसूली की गयी. प्रथम बेंच में अवर न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार व अधिवक्ता शंकर रविदास थे. इस बेंच में दो मनी सूट सहित 304 मामलों का निबटारा कर 1 करोड़ 14 लाख 36 हजार 651 रुपये पर समझौता कराया गया. दूसरे बेंच में न्यायिक पदाधिकारी प्रज्ञा मिश्रा एवं अधिवक्ता शंकर प्रसाद शाह ने 136 मामलों का निस्तारण किया, जिसमें 61 लाख 98 हजार 422 रुपये पर समझौता हुआ और 37 लाख 93 हजार 182 रुपये की वसूली की गयी. उद्घाटन प्राधिकार के अध्यक्ष अवर न्यायाधीश अखिलेश कुमार, सचिव मुंसिफ प्रज्ञा मिश्रा, प्राधिकार के मनीष पांडेय, स्टेट बैंक शिवनारायणपुर के चीफ मैनेजर परमानंद शुक्ला तथा धनंजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. अवर न्यायाधीश अखिलेश कुमार ने बैंकरों से मामलों के निष्पादन में लचीला रुख अपनाते हुए अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण में सहयोग करने की अपील की. मौके पर संजय कुमार,रंजीत कुमार, प्रवीण रजक, ललन कुमार मंडल, सुभाष कुमार, सौरभ कुमार, उत्तम कुमार व विकास सहित कई लोग उपस्थित थे.
नवगछिया : राष्ट्रीय लोक अदालत में 523 मामलों का निष्पादन, 291385 वसूली
व्यवहार न्यायालय नवगछिया में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल पांच पीठों का गठन किया गया था . पीठ एक के पीठासीन पदाधिकारी जिला अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सुनील कुमार सिंह, पैनल अधिवक्ता नवीन कुमार थे . पीठ दो के पीठासीन पदाधिकारी जिला अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय नीतू कुमारी, पैनल अधिवक्ता कुंजलता कुमारी मौजूद थी. पीठ तीन के पीठासीन पदाधिकारी अपर मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी प्रथम अभिषेक आनंद, पैनल अधिवक्ता राकेश रंजन थे . पीठ चार के पीठासीन पदाधिकारी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार, पैनल अधिवक्ता कृष्ण कुमार आजाद थे. पीठ पांच के पीठासीन पदाधिकारी अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार, पैनल अधिवक्ता नंदलाल यादव मौजूद थे. राष्ट्रीय लोक अदालत में 523 मामलों का निष्पादन किया गया, बैंक के मामलों 29138540 रुपयों का समझौता किया बैंक ऋण 291385 वसूली की गयी.The post Bhagalpur newsराष्ट्रीय लोक अदालत में 440 वादों का निबटारा, 1.76 करोड़ रुपये पर समझौता appeared first on Prabhat Khabar.




