सरिया में 19 मार्च को विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी

Date:

बड़की सरिया|आगामी 19 मार्च को सरिया प्रखंड क्षेत्र की बंधखारो पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सर्व हिंदू समाज की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। भाजपा नेता परमेश्वर मोदी ने बताया कि चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर इस विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत मुख्य रूप से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा बंधखारो, कुसमाडीह, नावाडीह, कानादिह, चीरवा, कपिलो, गोविंदपुर, हाकपोक, बलियारी, करम्बा, चिचाकी, पिपराडीह, खुटा और लोवाबार सहित आसपास के गांवों का भ्रमण करेगी। हिंदू समाज के लोगों से एकजुट होकर भाग लेने की अपील की गई है, एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत किया जा सके।इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और आरएसएस के कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का दावा, बंगाल के किसानों के लिए अब तक खर्च हुए 42 हजार करोड़

मुख्य बातेंबटाईदारों को भी आर्थिक सहायताखेत मजदूरों को भी...

Air travel disruptions: Air India cancels, IndiGo reschedules flights after UAE restricts operations

Air India cancelled several flights scheduled for...

पीएम मोदी की कोलकाता रैली कितने आये लोग, अब भीड़ पर छिड़ी सियासी जंग

मुख्य बातेंभीड़ देखकर पीएम मोदी दिखे खुशतृणमूल ने खाली...
Join Us WhatsApp