शुभेंदु अधिकारी का दावा, बंगाल ले चुका है संकल्प, बनेगी डबल इंजन की सरकार

Date:

शुभेंदु अधिकारी का दावा, बंगाल ले चुका है संकल्प, बनेगी डबल इंजन की सरकार

Shubhendu Adhikari : कोलकाता. बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि बंगाल में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी. ब्रिग्रेड रैली में प्रधानमंत्री के सामने शुभेंदु ने पूरे विश्वास से कहा कि कहा कि इसी सभा से हमें बदलाव का संकल्प लेना चाहिए. प्रधानमंत्री ने हमें 18 हजार करोड़ का विकास का तोहफा राज्य को दिया है. उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा बंगाल की खोई हुई शान वापस लायेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम डबल-इंजन वाली सरकार बनायेंगे.

पश्चिम बंगाल कोई धर्मशाला नहीं: शमिक

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल कोई धर्मशाला नहीं है. हम लोग इस देश के लोगों को ही भारत में रखेंगे, उनका नाम ही वोटर लिस्ट में होगा. मुस्लिम घुसपैठियों को वापस भेजा जायेगा. उन्होंने कहा कि बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसांख्यिकी बदल गयी है. बंगाल से हो रहे घुसपैठ के कारण देश की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गयी है. यहां भाजपा सरकार बनने के बाद एक परिंदा भी बांग्लादेश से भारत में प्रवेश नहीं कर सकेगा.

बंगाल में 300 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के 120 करोड़ लोगों के साथ ही दुनिया की कई देशों तक कोविड वैक्सीन पहुंचाया. कोविड के समय से ही केंद्र सरकार देश के 80 करोड़ जनता को मुफ्त में अनाज मुहैया करा रही है. इसके साथ ही राज्य में तृणमूल कांग्रेस कार्यकाल के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा के संबंध में कहा कि वर्ष 2016 से अब तक बंगाल में 300 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है. इसके बाद आज हम इस ब्रिगेड में इस विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तृणमूल कांग्रेस का विसर्जन निश्चित

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 के निर्वाचन में तृणमूल कांग्रेस का विसर्जन निश्चित है. तृणमूल सरकार का अंत नजदीक है. उन्होंने माकपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले ब्रिगेड मैदान में माकपा की सभा से दिल्ली चलो का नारा लगता था, लेकिन अब मुर्शिदाबाद चलो का नारा लगता है. क्योंकि वहां हुमायूं है, बाबर है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी. बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है.

Also Read: मिथुन चक्रवर्ती का दावा, पुलिस निष्पक्ष रही, तो 30 मिनट में खत्म हो जायेगा खेल

The post शुभेंदु अधिकारी का दावा, बंगाल ले चुका है संकल्प, बनेगी डबल इंजन की सरकार appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp