Saharasa Marble Shop Rs 2.5 Lakh Theft: Culprit Identified Via CCTV

Date:

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में डोली पेट्रोल पंप के पास स्थित एक मार्बल दुकान से दिनदहाड़े 2 लाख 50 हजार रुपए की चोरी हो गई। ग्राहक बनकर आए एक युवक ने दुकान के गल्ले से नगदी उड़ाई और फरार हो गया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो ग

.

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के परबतसर थाना क्षेत्र के गूलर गांव निवासी नरसी राम डूडी सहरसा में ‘मैसर्स क्लासिक मार्बल ग्रेनाइट एंड टाइल्स’ नाम से दुकान चलाते हैं। 12 मार्च की दोपहर करीब 2:30 बजे एक अज्ञात युवक बाइक से उनकी दुकान पर पहुंचा और सामान्य ग्राहक की तरह ऑफिस में बैठ गया।

गल्ले से 2.50 लाख लेकर फरार

बताया जाता है कि युवक कुछ देर तक दुकान के माहौल को समझता रहा और मौके की तलाश में था। इसी दौरान, जब दुकानदार नरसी राम डूडी और अन्य ग्राहक किसी काम से ऑफिस के केबिन से बाहर निकले, तो युवक ने मौका पाकर गल्ले में रखे 2 लाख 50 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद वह तेजी से दुकान से निकलकर फरार हो गया।

दुकानदार जब वापस लौटे, तो गल्ले से रुपये गायब देखकर हैरान रह गए। अब जांच करने पर पता चला कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें युवक पैसे निकालते हुए साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित व्यवसायी ने सदर थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान जारी

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp