![]()
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की ओर से आज पटना सिविल कोर्ट में जमानत याचिका की अर्जी लगाई जाएगी। सोमवार के दिन ही बेल फाइल के लिए उनके वकील ने तैयारी की थी, लेकिन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई। इस कारण न्यायिक कार्य ठप हो गया था। कोर्ट बंद करना पड़ा था और पप्पू यादव की बेल समेत अन्य मामलों में सुनवाई टल गई थी। आज MP-MLA कोर्ट यानी ACJM 1 के यहां इस मामले में दोपहर से पहले सुनवाई हो सकती है। पप्पू यादव लगातार सरकार को घेर रहे थे, हो गई गिरफ्तारी NEET छात्रा मामले को लेकर पप्पू यादव लगातार सरकार और प्रशासन को घेर रहे थे। उन्होंने अस्पताल से जुड़े कुछ लोगों के कथित ऑडियो क्लिप भी जारी किए थे, जिनमें इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए गए थे। अब तक पप्पू यादव बिहार में इस मुद्दे पर आवाज बुलंद कर रहे थे। अब वे इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने लगे थे। सबसे पहले उन्होंने संसद में इस मामले पर प्रदर्शन किया। वे पोस्टर बैनर के साथ संसद के बाहर खड़े दिखे। जानकारी के मुताबिक, पप्पू यादव NEET छात्रा मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले थे। इससे पहले शुक्रवार देर रात उन्हें 31 साल पुराने केस में गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पटना के बेऊर जेल में हैं फिलहाल वे पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। बेऊर ले जाने से पहले उनका पीएमसीएच में मेडिकल चेकअप हुआ था। अस्पताल के अधीक्षक राजीव कुमार के अनुसार वे फीट हैं, हालांकि बेऊर जाने के वक्त वे एंबुलेंस में लेटे हुए थे। वहीं, दूसरी तरफ सांसद और NEET छात्रा के समर्थन में रविवार को पटना से दिल्ली तक प्रदर्शन होता रहा। पटना में कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने ‘पप्पू यादव को रिहा करो’ के पोस्टर के साथ सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर तक जला दिए। वहीं, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी सांसद पप्पू यादव के समर्थन और छात्रा को न्याय दिलाने को लेकर प्रदर्शन हुआ। इसमें पीड़िता की मां और परिजन भी शामिल हुए थे। इसके अलावा करीब सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे थे।
पप्पू यादव आज जमानत याचिका की लगाएंगे अर्जी:31 साल पुराने केस में पटना पुलिस ने किया था गिरफ्तार, बेऊर जेल में हैं सांसद
Date:




