ईद की खरीदारी से पहले युवक की हत्या:पाकुड़ में हाईवा वायरिंग का करता था काम, दोस्त ने ही विवाद के बाद मारा चाकू

Date:


पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना प्रखंड मुख्यालय स्थित केपीएस कैंप के पास हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाराठाढ़ी निवासी 22 वर्षीय लाल बाबू अंसारी के रूप में हुई है। वह क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट से जुड़े हाईवा वाहनों की वायरिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह एक सप्ताह के लिए अमड़ापाड़ा आया था। उसका काम एक दिन पहले ही समाप्त हो गया था। रविवार सुबह वह घर लौटने वाला था। ईद की खरीदारी करने की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। विवाद के बाद पीठ पर किया चाकू से वार जानकारी के अनुसार देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के चंडी गांव निवासी अजमल अंसारी ने लाल बाबू अंसारी पर तेज धार वाले चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि उसने युवक की पीठ पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक को तुरंत फतेहपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसी दौरान उसके रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए और उसे इलाज के लिए दुमका ले जाने लगे, लेकिन दुमका पहुंचने से पहले ही रास्ते में लाल बाबू अंसारी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार घटना की जानकारी मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रविवार को ही पुलिस ने आरोपी अजमल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि वह अपनी बहन के अमड़ापाड़ा स्थित घर आता-जाता था और उसकी आसपास के युवकों से जान-पहचान थी। घटना के दिन लाल बाबू और अजमल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर अजमल ने गुस्से में आकर लाल बाबू पर चाकू से हमला कर दिया। रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम दुमका में कराया गया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp