Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

भास्कर न्यूज | गिरिडीह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यालय में आगामी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अपडेट और अधिक सटीक बनाना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक योग्य नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना था। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा। इसमें नए मतदाताओं का नाम जोड़ना, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना और मतदाता विवरण में आवश्यक संशोधन करना शामिल है। उपायुक्त ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ स्तर के एजेंट को सक्रिय रखें ताकि वे मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन कर पुनरीक्षण कार्य में सहयोग कर सकें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर हाउस नंबर आवंटित कर रहे हैं, जिससे हर घर और उसमें रहने वाले मतदाताओं की सटीक पहचान सुनिश्चित हो सके। इस प्रक्रिया से मृत, स्थानांतरित या दोहराव वाले नामों की पहचान करने में भी सुविधा होगी। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिए कि बूथ स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए और नए मतदाताओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे बीएलओ का सहयोग करें और आवश्यक जानकारी प्रदान कर मतदाता सूची को सटीक बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles