![]()
कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तिवई गांव में रविवार को एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान घटमापुर गांव निवासी 25 वर्षीय प्रमोद बिंद के रूप में हुई है, जो शुक्रवार दोपहर से लापता था। पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक की जेब से कीटनाशक का एक पैकेट मिला है। परिजनों के अनुसार, प्रमोद बिंद शुक्रवार दोपहर अपने भाई के ससुराल में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। देर रात तक उसके वापस न लौटने पर परिवार चिंतित हो गया था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने तिवई गांव के खेतों में शव देखा, जिसकी शिनाख्त बाद में प्रमोद के रूप में हुई। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें.. शव मिलने से पूरा परिवार सदमे में
मृतक के मौसेरे भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रमोद के लापता होने के बाद शव मिलने से पूरा परिवार सदमे में है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर परिजन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कह पा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने घटनास्थल का जायजा लिया। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का अपनी पत्नी के साथ कुछ विवाद चल रहा था और उनके बीच अनबन थी। दोनों पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही
डीएसपी भारती ने कहा, “शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है क्योंकि जेब से कीटनाशक मिला है। हालांकि, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।” पुलिस फिलहाल मृतक के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
कैमूर में खेत में मिला ड्राइवर का शव:दो दिन से था लापता, जेब से कीटनाशक मिला; पत्नी से विवाद की भी जांच
Date:




