Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोले- BJP से देश को मुक्त कराने का समय, आगामी चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

बोले- BJP से देश को मुक्त कराने का समय, आगामी चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

D Raja, रांची : सीपीआई के केंद्रीय महासचिव डी राजा इन दिनों झारखंड दौरे पर हैं. यहां उन्होंने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव में ज्यादातर राज्यों में बीजेपी को हार मिलने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि देश को पहले ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी, लेकिन अब देश को भाजपा शासन से मुक्त कराने की जरूरत है.

डी राजा आरोप- आम लोगों के बजाय कॉरपोरेट घरानों की रक्षा कर रही बीजेपी

डी राजा ने यहां तक कह दिया कि मोदी सरकार देश की सबसे विनाशकारी सरकारों में से एक है. उनका आरोप है कि नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की साम्राज्यवादी ताकतों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली अमेरिकी ताकतों के सामने झुकाव दिखाया है. डी. राजा ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम लोगों के बजाय कॉरपोरेट घरानों के हितों की रक्षा कर रही है.

Also Read: 1200 साल पुराने हैं रुद्रपुर में मिले शिवलिंग, विश्व धरोहर में होंगे शामिल; प्रभात खबर की खबर का असर

चुनाव को लेकर भी भाजपा पर साधा निशाना

डी राजा ने आगामी चुनावों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग जब चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा, तब भी भाजपा को कई राज्यों में सफलता नहीं मिलेगी. उनका दावा है कि केरल में भाजपा की कोई मजबूत पकड़ नहीं है और वहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) फिर से सरकार बनायेगी.

डी राजा का आरोप- पैसे के दम पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश में भाजपा

डी राजा ने कहा कि तमिलनाडु में भाजपा पैसे और प्रशासनिक ताकत का इस्तेमाल कर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन राज्य की जनता ऐसा नहीं होने देगी. उन्होंने पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल का भी जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल में वाम दल अपनी ताकत फिर से खड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं और आने वाले समय में एक मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में उभरेंगे.

Also Read: चाईबासा जेल गेट फायरिंग मामले में पलामू से सुजीत सिन्हा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles