![]()
खड़गपुर| खड़गपुर रेल राजकीय पुलिस ने अभियान के दौरान एक व्यक्ति के पास से करीबन सोलह किलो गांजा बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मामोन मियां है। वह त्रिपुरा राज्य के विशालगड़ थाना के नबीनगर इलाके का निवासी है। मालूम हो कि शालीमार रेल राजकीय पुलिस रूटीन अभियान चला रही थी, इस दौरान पुलिसकर्मियों की नजर मामोन पर पड़ी। संदिग्ध होने के संदेह में रेल राजकीय पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके पास से करीबन सोलह किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह दक्षिण भारत की ओर जाने के फिराक में था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जीआरपी ने सोलह किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
Date:




