Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, जानिये पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में कब-कब होगा चुनाव, चार मई को एक साथ काउंटिंग

Assembly Election 2026 Dates LIVE:चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल,असम और पुडुचेरी राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है। पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही आचार संहिता लागू हो गयी है। अप्रैल-मई में चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बंगाल में दो चरणों में इस बार चुनाव होगा। 23 और 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में चुनाव होगा। असम और केरल में एक-एक फेज में चुनाव में होगा। 9 अप्रैल को इन दोनों राज्यों में चुनाव होगा। वहीं तमिलनाडू में एक फेज में 23 अप्रैल को चुनाव होंगे। 4 मई को सभी राज्यों की एक साथ काउंटिंग होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, ‘अंतिम सूची के अनुसार असम में लगभग 2.25 करोड़, केरल में 2.7 करोड़, पुडुचेरी में 9.44 लाख, तमिलनाडु में 5.67 करोड़ और पश्चिम बंगाल में 28 फरवरी को जारी अंतिम सूची में 6.44 करोड़ मतदाता हैं।. न्यायाधीशों द्वारा अपने निर्णय के बाद जो भी पूरक सूची आएगी, उसे इसमें जोड़ दिया जाएगा…”

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया, ‘असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मतदाताओं. पिछले कुछ दिनों में, आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सभी चुनाव वाले राज्यों का दौरा किया. इन दौरों के दौरान, आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से मुलाकात की और उनके सुझाव प्राप्त किये।

आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों, एसपी, आईजी, डीआईजी और सभी प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारियों से भी मुलाकात की. आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, मुख्य सचिवों और डीजीपी के साथ भी बैठकें कीं.’

आपको बता दें कि 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल विधानसभा का चुनाव आठ चरणों में कराया गया था। 2021 में सबसे पहले पश्चिम बंगाल का 7 मई, तमिलनाडु का 10 मई, असम का 20 मई और केरल विधान सभा का कार्यकाल 23 मई को पूरा हो रहा है। पुडुचेरी विधान सभा का कार्यकाल सबसे बाद यानी 15 जून को समाप्त हो रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles