जरही में रामनवमी पूजा के पवन अध्यक्ष चुने गए

Date:


भास्कर न्यूज | डंडई डंडई प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरही अंतर्गत हनुमान मंदिर परिसर में श्री रामनवमी पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुनील कुमार गुप्ता उर्फ पहलवान साव ने की। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों की सर्वसम्मति से रामनवमी पूजा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया गया। गठित समिति में अध्यक्ष के रूप में पवन कुमार गुप्ता (बीडीसी प्रतिनिधि), उपाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी (स्वयंसेवक), सचिव जयराम चौधरी, उप सचिव सुनील कुमार गुप्ता उर्फ पहलवान साव, कोषाध्यक्ष श्याम कुमार गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष सोनू कुमार गुप्ता तथा महामंत्री बिरेन्द्र प्रसाद गुप्ता उर्फ टिंकू साव को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मीडिया प्रभारी के रूप में शंकर कुमार चौधरी और राहुल कुमार चौधरी को नियुक्त किया गया। बैठक में पूजा महोत्सव को भव्य और सफल बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई। इसके अलावा समिति के सलाहकार मंडल में लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, मोतीचंद चौधरी, नंदू प्रसाद गुप्ता, मनीष कश्यप, शिवलाल प्रसाद गुप्ता, ओम सोनी, राकेश कुमार रजक तथा जरही मुखिया महेन्द्र चौधरी को शामिल किया गया। समिति में कुल 31 सदस्य भी शामिल किए गए हैं। इस अवसर पर जरही मुखिया महेन्द्र चौधरी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा केवल भक्ति ही नहीं, बल्कि उनके आदर्शों त्याग, संयम और न्याय को अपने जीवन में उतारने का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण मिलकर रामनवमी पूजा महोत्सव को भव्य रूप से मनाएंगे। मंदिर के संस्थापक डॉ. राकेश रंजन ने कहा कि हनुमान मंदिर जरही की आस्था और एकता का केंद्र है। रामनवमी जैसे पावन पर्व पर पूरे गांव का एकजुट होकर आयोजन करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में भाईचारा और संस्कार मजबूत होते हैं। साथ ही उन्होंने सभी ग्रामीणों से रामनवमी पूजा महोत्सव को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पश्चिम बंगाल में कितनी हैं विधानसभा सीटें?

पश्चिम बंगाल में कितनी हैं विधानसभा सीटें?

राजस्व विभाग और हड़ताली अफसरों के बीच वार्ता आज

पटना | राजस्व अधिकारियों के संगठन बिरसा एवं बिरसा...
Join Us WhatsApp