Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जयनगर में रामनवमी की तैयारी शुरू:बजरंग अखाड़ा निकालेगा भव्य शोभायात्रा, झांकियां होंगी शामिल


जयनगर में रामनवमी पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी 27 मार्च, शुक्रवार को बजरंग अखाड़ा के तत्वावधान में रामनवमी के पावन अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में ढोल-नगाड़े और देवी-देवताओं की झांकियां शामिल होंगी। पर्व की तैयारियों को लेकर रविवार को शहीद चौक स्थित अनुसूचित जाति जनजाति (बजरंग अखाड़ा) कार्यालय परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में बजरंग अखाड़ा के पदाधिकारियों और संबंधित समितियों ने भाग लिया। इसमें पूर्व में हुए सफल आयोजनों की समीक्षा की गई और 27 मार्च को मनाए जाने वाले रामनवमी पर्व की विस्तृत जानकारी दी गई। कई अहम निर्णय लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। पूजा-पाठ के बाद जयनगर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से प्रभु श्री राम, हनुमानजी की प्रतिमाओं और देवी-देवताओं की झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु और साधु-संत शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम समारोह स्थल बजरंग अखाड़ा कार्यालय होगा। शोभायात्रा की रूट चार्ट तय शोभायात्रा शहरी क्षेत्र, बस्ती पंचायत, कमला रोड, अकोन्हा, बरही, बेला, बलडीहा, इनर्वा, बेतोंन्हा समेत आसपास के गांवों से निकलेगी। यह मुख्य कार्यक्रम स्थल बजरंग अखाड़ा पहुंचकर क्षेत्र का भ्रमण करेगी और फिर अपने-अपने क्षेत्रों में वापस लौट जाएगी। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र को भव्यता से सजाया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों में विशेष पूजा-पाठ, भव्य आरती, विशाल भंडारा, भक्तिमय अष्टयाम, भजन-कीर्तन, रामायण पाठ और हनुमान चालीसा जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने लोगों से अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाने और विशाल शोभायात्रा तथा धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने की अपील की है। आयोजन शांतिपूर्ण और आपसी प्रेम-सद्भाव के साथ संपन्न होगा, जिसके लिए सभी से सहयोग मांगा गया है। प्रशासन द्वारा ड्रोन वीडियोग्राफी की निगरानी में शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं से क्षेत्र में जनसंपर्क किया जा रहा है। सफल आयोजन को लेकर सभी उत्साहित हैं। बैठक में मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, अरविंद तिवारी, बैधनाथ ठाकुर, पवन सिंह, गणेश पासवान, रंजीत पासवान, शम्भू गुप्ता, गोपाल भगत, विनय सिंह, उद्धव कुंवर, धीरेंद्र झा, संतोष साह, मोतीलाल यादव, मनोज चौधरी, हरेराम चौधरी, बबलू राउत, शिबू महाजन, राम बाबू पासवान, गुड्डा मंडल, योगेंद्र गुप्ता, दिनेश वर्मा, राहुल मांझी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles