पारंपरिक वेशभूषा में पुरुष और महिलाओं ने मांदर की थाप पर नृत्य कर लोगों का मन मोहा

Date:


भास्कर न्यूज| चाईबासा संथाली सेमलेद द्वारा रविवार को चाईबासा शहर स्थित पिल्लई हॉल परिसर में धूमधाम एवं परंपरागत तरीके से बाहा मिलन समारोह मनाया गया। मौके पर संथाल समाज की महिलाएं एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में मांदर व नगाड़े की थाप पर नृत्य कर कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत संथाल समाज के नायके बाबा द्वारा मैदान के बीच निर्मित पूजा स्थल पर परंपरागत तरीके से सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की गई। जिसके बाद समाज के लोगों के बीच साल का फूल वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व आने वाले सभी समाज के लोगों के बीच खिचड़ी भोज का वितरण किया गया। जिसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों की नृत्य टीम में शामिल महिलाएं बालों में व पुरुष कान व पगड़ी पर साल का फूल खोंसकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोहा। जहां मांदर एवं नगाड़ा बजाने वाली टीम में छोटे-छोटे बच्चे भी वाद्य यंत्र लेकर पारंपरिक परिधान में झूमते देखे गए। कार्यक्रम के अंत में शाम में मुख्य अतिथि तथा विशेष अतिथियों ने अपने संबोधन में आयोजन समिति की भूरी-भूरी सराहना करते हुए कहा कि अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बहुत जरूरी है। ताकि शहरों में नौकरी करने वाले तथा पढ़ाई करने वाले हमारे समाज के युवा व बच्चे भी अपनी परंपरा को देख समझकर जान सकें। ताकि हमारी यह अपना परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी बनी रहे। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा माझी, विधायक जगत मांझी, पीथो मार्डी देश परगना, कुचुंग दिशोम, गणेश पाठ पिंगुवा, अध्यक्ष, मानकी मुंडा संघ, मुकेश बिरुवा, अध्यक्ष, आदिवासी हो समाज महासभा, संचु तिर्की, अध्यक्ष, उरांव समाज, अशोक कुमार नाग अध्यक्ष भारत मुंडा समाज, मंगल सरदार अध्यक्ष भूमिज समाज, बीर सिंह सोरेन,अध्यक्ष खेरवाल गांवता, चक्रधरपुर, डॉ शिवचरण हांसदा, संथाल समाज के प्रशासनिक पदाधिकारी मेघलाल टुडू,जिला खनन पदाधिकारी, जीतराय मुर्मू, एलआरडीसी, रफाएल मुर्मू डीएसपी जगन्नाथपुर, अमृत माझी, बाबूलाल टुडू सूबेदार पुलिस लाइन समेत काफी संख्या में अतिथि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Cos hit pause on IPO button as West Asia conflict rages on

MUMBAI: India's choc-a-block equity-raise calendar is shifting...
Join Us WhatsApp