नोखा रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क उबड़-खाबड़

Date:


भास्कर न्यूज | नोखा आरा-सासाराम पथ से नोखा रेलवे स्टेशन जाने सड़क जर्जर है। इससे छोटे वाहनों को ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह सड़क नोखा नगर परिषद के अंतर्गत आती है। लेकिन इस सड़क को आज तक नगर परिषद ने मरम्मत नहीं कराई। यात्रियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क का निर्माण पूर्व एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह ने लगभग 10 साल पहले कराया था। आरा-सासाराम मुख्य मार्ग से महज आधा किलोमीटर से भी कम दूरी वाली यह सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। हाल यह है कि ई-रिक्शा और बाइक सवार को यहां से गुजरना मुश्किल है। स्थानीय जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण यह सड़क बदहाल है।
आये दिन यात्री दुर्घटना के हो रहे शिकार इस सड़क से ट्रेन पकड़ने के लिए जल्दीबाज़ी मे सड़क से गुजरने पर छोटी छोटी दुर्घटना हों जाती हैं। जिससे लोग को चोट भी आती हैं। वही ई रिक्शा वाले चालक बहुत ही संभाल कर अपनी वाहन को चलाते हैं ताकि वह अपने यात्रियों को सही सलामत घर पहुंचा सके। ग्रामीणों द्वारा इसकी आवाज कई बार उठाई गई लेकिन नगर प्रसाशन द्वारा इस पर कोई ध्यान नही दिया हैं। नोखा स्टेशन रोड जाने वाले सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों व्यक्ति का आवाजही होता हैं। जबकि चार पहिये वाहन से लेकर दो पहिये वाहन को भी आवाजही होती हैं फिर भी इस सड़क पर किसी का ध्यान नही दिया जाता हैं।जरूरी की सडके नगर परिषद द्वारा नही बनाई जाती हैं। जबकि करोड़ो रुपया का विभागीय कार्य करा कर अपनी पीठ थप थपने वाली नगर परिषद को जरूरी समस्या नही दिखती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Cos hit pause on IPO button as West Asia conflict rages on

MUMBAI: India's choc-a-block equity-raise calendar is shifting...
Join Us WhatsApp