भोजपुर में पोखर में डूबने से युवक की मौत:घर से भैंस चराने के लिए निकला था, पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा

Date:


भोजपुर में पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घर से भैंस चराने के लिए निकला था। मृतक की पहचान बक्सर जिले के ढावी नैनिजोर गांव निवासी हृदया यादव के पुत्र अवधेश यादव के तौर पर हुई है। छत्तीसगढ़ में प्राइवेट कंपनी में लेबर का काम करता था। मृतक के साले अशोक कुमार यादव ने बताया कि रविवार को भैंस चराने के लिए जा रहा था। महुआर गांव स्थित पोखर किनारे पैर स्लिप होने से पानी में डूब गया। देखते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में शाहपुर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम मृतक पांच भाई-बहन में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी सुनीता देवी, पुत्र नीरज कुमार और एक पुत्री श्रेया कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Thunderstorms and rain in all districts today; orange alert for hailstorm; no relief until March 21st; temperatures to rise again from the 22nd

Hindi NewsLocalJharkhandRanchiThunderstorms And Rain In All Districts Today; Orange...

Large protest held in London against US-Israeli war on Iran | US-Israel war on Iran

NewsFeedThousands of demonstrators took to the streets of London...

EPL: Late Richarlison goal rescues Tottenham at Liverpool; Manchester United beat Aston Villa 3-1 | Football News

Tottenham's Richarlison celebrates after scoring during the Premier...
Join Us WhatsApp