धनबाद पुलिस का एक्शन, गैंगस्टर प्रिंस खान के आधा दर्जन से अधिक गुर्गे हिरासत में

Date:

धनबाद पुलिस का एक्शन, गैंगस्टर प्रिंस खान के आधा दर्जन से अधिक गुर्गे हिरासत में

Prince Khan Dhanbad, धनबाद : धनबाद के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने शनिवार की रात सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान वासेपुर सहित अन्य इलाकों में पुलिस ने छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस को शक है कि हिरासत में लिये गये युवक फरार अपराधी प्रिंस खान के गुर्गों से जुड़े हो सकते हैं. सरायढेला सहित कई थानों की संयुक्त टीम ने शनिवार रात अभियान चलाया. इस दौरान हिरासत में लिये गये युवकों से जीटी रोड के थाने में पूछताछ चल रही है.

विक्की हत्याकांड का आरोपी भी हिरासत में

पुलिस ने वासेपुर निवासी स्वर्गीय टुन्ना खान के बेटा अफजल आलम, विक्की, सद्दाम, बाबू, सोनू के अलावा दो युवक को हिरासत में लिया है. विक्की हत्याकांड में अफजल आलम कई साल जेल में रहा था. कुछ माह पहले ही वह बेल पर बाहर निकला है. सूत्रों के मुताबिक अफजल आलम को इससे पहले भी सितंबर 2025 में जमशेदपुर पुलिस ने संदेह के आधार पर उठाकर पूछताछ की थी. हालांकि उस समय पर्याप्त सबूत नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया गया था.

Also Read: Ranchi: घर बैठे करें LPG सिलेंडर की बुकिंग, एजेंसी जाकर परेशान होने की जरूरत नहीं

एनकाउंटर के बाद रेस हुई पुलिस

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आठ मार्च को भूईंफोड़ स्थित फायरिंग रेंज के पास एनकाउंटर में प्रिंस खान का गुर्गा सुदीश कुमार ओझा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. कुछ दिन पहले वासेपुर में इकबाल के ड्राइवर हैदर अंसारी पर फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर रही है.

अफजल की पत्नी ने लगायी एसएसपी से गुहार

वासेपुर कमर मकदूमी की रहने वाली नगमा परवीन ने रविवार को एसएसपी ने गुहार लगायी है. उसने बताया कि उनके शौहर अफजल आलम को पुलिस ने हिरासत में लिया है. नगमा के अनुसार उनके पति बेगुनाह है और बार-बार प्रिंस खान के साथ उनका नाम जोड़ा जाता है. शनिवार की देर रात उनके पति पुराना बाजार स्थित जामा मस्जिद से नमाज पढ़ कर घर लौट रहे थे, तभी उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया. परिजन उनकी सुध लेने सरायढेला थाना पहुंचे, तो पुलिस ने कुछ भी जानकारी नहीं दी.

Also Read: Giridih: सदर अस्पताल की बिजली गुल, मोबाइल की फ्लैश लाइट में हुआ घायलों का इलाज

The post धनबाद पुलिस का एक्शन, गैंगस्टर प्रिंस खान के आधा दर्जन से अधिक गुर्गे हिरासत में appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp