Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा में किराना दुकान में लगी आग:ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू; 8 लाख का नुकसान


नालंदा में रविवार देर रात किराना दुकान में आग लग गई। चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। सारा सामान जलकर राख हो गई। करीब 7 से 8 लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। घटना हरनौत थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड की है। पीड़ित मुन्नू साव उर्फ श्याम बालक ने रोज की देर शाम दुकान बंद करके घर चला गया था। रात 10 बजे पड़ोसियों ने फोन करके कहा कि दुकान से आग की लपटें निकल रही है। तुरंत मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। अपने स्तर से मोटर पंप चलाकर आग बुझाने में जुट गए। ढाई घंटे में पाया काबू दुकान के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित पतंजलि स्टोर के संचालक रौशन कुमार ने बताया कि नीचे से उठ रही लपटों के कारण छत काफी गर्म हो गई थी। कमरे में धुआं भर गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से दुकान से सामान बाहर निकाला। जानकारी मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। लोगों ने जताई नाराजगी स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग के प्रति नाराजगी भी जाहिर की। लोगों का आरोप है कि दमकल वाहन में तकनीकी खराबी के कारण आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू करने में देरी हुई, जिससे नुकसान का दायरा बढ़ गया। छानबीन की जा रही है वहीं, अग्निशमन पदाधिकारी अमरजीत कुमार ने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया। दुकान बंद करते समय बिजली के मुख्य स्विच को ऑफ जरूर करें, ताकि शॉर्ट सर्किट जैसी संभावित घटनाओं से बचा जा सके। आवेदन मिला है, मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles