Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Bengal Weather: पुरुलिया में रेड अलर्ट, झाड़ग्राम में ऑरेंज अलर्ट, जानें कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम

Bengal Weather: पुरुलिया में रेड अलर्ट, झाड़ग्राम में ऑरेंज अलर्ट, जानें कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम

Kolkata Weather: कोलकाता: पश्चिम बंगाल का मौसम तुफान और बारिश वाला है. सुबह से ही सूरज बादलों में छुपा है. शाम होते-होते सभी जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कोलकाता में दोपहर और शाम को गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है. झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर में सोमवार को बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी बर्दवान और हुगली में भी तूफान और बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है. वहीं, पुरुलिया और बांकुरा में रेड अलर्ट जारी किया गया है. झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

कई जिलों में तेज हवा के साथ हो रही बारिश

कोलकाता में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. शाम के बाद बारिश की तीव्रता बढ़ने की आशंका है. रविवार शाम को बांकुरा, पुरुलिया और मेदिनीपुर समेत कई जिलों में बारिश शुरू हो चुकी है. सोमवार को उत्तर बंगाल के सभी जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है. दार्जिलिंग, कालीमपोंग, अलीपुरद्वार, कूच बिहार और जलपाईगुड़ी में बारिश होने की प्रबल संभावना है. दुदिनाजपुर और मालदा में भी छिटपुट बारिश होगी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

16 तारीख यानी सोमवार को हवा की गति और बढ़ेगी. इसका असर बर्दवान, हुगली और बीरभूम पर पड़ेगा. हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी और कुछ झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं. 17 और 18 तारीख को बारिश की मात्रा में थोड़ी कमी आएगी. 17 तारीख को सभी जिलों में हवा की गति कम हो जाएगी और उस दिन हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी. 18 और 19 तारीख को दक्षिण बंगाल में बारिश की मात्रा कम होगी. 20 और 21 तारीख को दक्षिण बंगाल में बारिश की मात्रा बढ़ेगी.

Also Read: Bengal Weather: बंगाल में बारिश और तूफान की संभावना, कोलकाता का मौसम सुहाना

The post Bengal Weather: पुरुलिया में रेड अलर्ट, झाड़ग्राम में ऑरेंज अलर्ट, जानें कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles