Darbhanga Ganga Swachhta & Jal Mahotsav Pakwada 2026

Date:

कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।

दरभंगा में जल संरक्षण के लिए 16 से 31 मार्च 2026 तक ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ और ‘जल महोत्सव पखवाड़ा’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम जिला गंगा समिति की ओर से विभागों और संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

.

जिलाधिकारी सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति कौशल कुमार के निर्देश पर इस पखवाड़ा का आयोजन 8 बिहार बटालियन एनसीसी दरभंगा, एनएसएस इकाई ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, जिला जल एवं स्वच्छता समिति और नगर निगम की सहभागिता से किया जाएगा।

पखवाड़ा का शुभारंभ समाहरणालय परिसर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम और पोस्टर विमोचन के साथ होगा। इसके बाद गंगा स्वच्छता एवं जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली जाएगी। जिसका फ्लैग ऑफ समाहरणालय परिसर से किया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर निर्देश देते हुए जिलाधिकारी।

कार्यक्रम को लेकर निर्देश देते हुए जिलाधिकारी।

नुक्कड़ नाटक, पौधारोपण कार्यक्रम

जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट कैंपस, रजिस्ट्री ऑफिस, एसएसपी-कमिश्नर ऑफिस, ऑडिटोरियम, आदर्श मिडिल स्कूल, के.एम टैंक शिव मंदिर, लोहिया चौक, लहेरियासराय टावर, पोस्ट ऑफिस और स्टेशन रोड होते हुए विकास भवन तक जाएगी।

अलग-अलग जगहों पर स्वच्छता के लिए श्रमदान, गंगा स्वच्छता और जल संरक्षण की शपथ, नुक्कड़ नाटक, पौधारोपण, चित्रकला-रंगोली-भाषण प्रतियोगिता और गंगा आरती जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा 17 से 30 मार्च के बीच गंगा सागर तालाब घाट, लक्ष्मी सागर तालाब घाट, श्यामा मंदिर तालाब घाट, बागमती नदी के किलाघाट, हजारीनाथ मंदिर घाट, कबीलपुर तालाब घाट, मब्बी महादेव मंदिर घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिए निर्देश

डीएम कौशल कुमार ने जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति फारूक इमाम को सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, छात्र-छात्राओं और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। स्वच्छ गंगा और जल संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp