Thursday, May 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी से लुधियाना के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन:जंक्शन से 17 मार्च को शाम 4:45 बजे खुलेगी; सासाराम, वाराणसी के रास्ते जाएगी


गयाजी से पंजाब जाने वाले लोगों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए गयाजी जंक्शन से लुधियाना के बीच वनवे अनारक्षित होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। 17 मार्च को गाड़ी नंबर रवाना होगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन शाम 4:45 बजे गयाजी जंक्शन से खुलेगी। रास्ते में कई प्रमुख स्टेशनों पर रूकते हुए लुधियाना तक जाएगी। खास बात यह है कि यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित(जनरल) होगी। इससे यात्रियों को भी बड़ी सहूलियत मिलेगी। यात्री सामान्य टिकट लेकर इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। इस विशेष ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए गए हैं। इनमें 12 जनरल कोच और 2 एसएलआर कोच शामिल है। होली के बाद बिहार से पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे की यह पहल यात्रियों के लिए राहत भरी मानी जा रही है। सासाराम जंक्शन पर भी ठहराव गयाजी से खुलने के बाद गुरारू, रफीगंज, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम जंक्शन, कुदरा, भभुआ रोड, चंदौली मझवार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली जंक्शन, रामपुर जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन, सहारनपुर जंक्शन, अंबाला छावनी और ढंडारी कलां स्टेशनों पर रुकते हुए आगे बढ़ेगी। यात्रियों से रेलवे की अपील रेलवे अधिकारियों का कहना है कि होली के बाद यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, ताकि बिहार से पंजाब की ओर जाने वाले मजदूरों, छात्रों और अन्य यात्रियों को यात्रा में परेशानी न हो। सामान्य टिकट लेकर ही यात्रा करें। क्योंकि यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित श्रेणी में संचालित की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles