औरंगाबाद में बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मी के घर चोरी:खिड़की उखाड़ कर पीछे के रास्ते से घुसे चोर, 50 लाख के गहने और कीमती सामान ले उड़े

Date:


औरंगाबाद में बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मी के घर से 50 लाख की चोरी हुई है। खिड़की का ग्रिल उखाड़कर देर रात चोर कमरे में घुसे सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गायत्री नगर मोहल्ले की है। पीड़ित गृहस्वामी राजेश्वर सिंह बीजेपी नेता उज्जवल सिंह के रिश्तेदार हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की रात घर के सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह परिवार के सदस्यों की नींद खुली। रोज की तरह पूजा रूम में गए। वहां का दृश्य देखकर होश उड़ गए। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से गहने गायब थे। घर के लोगों को भनक तक नहीं लगी राजेश्वर सिंह ने आगे कहा कि घर के पिछले हिस्से से सटा हुआ एक खाली प्लॉट है। जहां घनी झाड़ियां उगी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि चोर उसी झाड़ी का फायदा उठाकर पहले खाली प्लॉट में पहुंचे। फिर बाउंड्री पारकर अंदर आए। इसके बाद खिड़की का ग्रिल उखाड़कर कमरे में घुसे। अलमारी का ताला तोड़ दिया। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घर में उनकी दो बहुओं और बेटी के जेवरात रखे थे। चोरी की घटना इतनी शातिर तरीके से अंजाम दी गई कि घर में सो रहे लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब घटना का पता चला तो इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी गई।
सीसीटीवी खंगाला जा रहा मामले की सूचना पर डायल 112 और मुफस्सिल थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गंभीरता से छानबीन की जा रही है। डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है, ताकि चोरों के बारे में कोई सुराग मिल सके। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। बीजेपी नेता उज्जवल सिंह ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले एक महीने के अंदर गायत्री नगर और आसपास के इलाकों में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। शहर में रात्रि गश्ती बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp