पश्चिम बंगाल के डीजीपी और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर हटाये गये, सिद्ध नाथ गुप्ता को मिला DGP का प्रभार

Date:

पश्चिम बंगाल के डीजीपी और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर हटाये गये, सिद्ध नाथ गुप्ता को मिला DGP का प्रभार

Bengal Election 2026: कोलकाता. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाने के करीब 12 घंटे बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक को भी पद से हटा दिया है. जारी अधिसूचना के अनुसार सिद्ध नाथ गुप्ता (आईपीएस -1992) को पश्चिम बंगाल सरकार में महानिदेशक एवं सूचना एवं पुलिस प्रमुख (प्रभारी) के पद पर तैनात किया गया. इसके साथ राज्य के कुछ और पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. अजय कुमार नंद (आईपीएस -1996) को कोलकाता पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया गया. नटराजन रमेश बाबू (आईपीएस -1991) को सुधार सेवा विभाग के महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया. वहीं अजय मुकुंद रानाडे (आईपीएस -1995) को अतिरिक्त महानिदेशक एवं सूचना एवं पुलिस प्रमुख (कानून एवं व्यवस्था) के पद पर तैनात किया गया.

The post पश्चिम बंगाल के डीजीपी और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर हटाये गये, सिद्ध नाथ गुप्ता को मिला DGP का प्रभार appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp