जेडीसीए में खिलाड़ी चयन को लेकर मनमानी का आरोप:चयन में धांधली का आरोप लगा भड़के खिलाड़ी, जामताड़ा पुलिस ने कराया शांत

Date:


जामताड़ा में आगामी सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ी चयन में कथित मनमानी को लेकर स्थानीय क्रिकेटरों ने जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ (जेडीसीए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह घटना आउटडोर स्टेडियम जामताड़ा में आयोजित क्रिकेट कैंप के दौरान हुई, जिसके बाद जामताड़ा पुलिस को हस्तक्षेप कर मामला शांत कराना पड़ा। खिलाड़ियों का आरोप है कि आगामी सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए लगाए गए कैंप की जानकारी स्थानीय खिलाड़ियों को नहीं दी गई। इसके अलावा, कैंप में स्थानीय खिलाड़ियों के प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी गई थी। विरोध करने पर धमकी दी गई आशुतोष दुबे, हेमंत झा, रंजन रावत, बापी दत्ता, सोनू कुमार, निवास मंडल, इफ्तिखार अहमद और बीर भूषण यादव सहित कई स्थानीय क्रिकेटरों ने इन अनियमितताओं की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के पास विरोध दर्ज कराया, तो उन्हें धमकी दी गई। खिलाड़ियों का कहना है कि वे कई वर्षों से संघ पर मनमानी और धांधली का आरोप लगाते रहे हैं। आशुतोष दुबे ने कहा कि पहले जामताड़ा के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से पहचान बनाते थे, लेकिन वर्तमान पदाधिकारियों के रवैये के कारण प्रतिभाशाली खिलाड़ी भटक रहे हैं। खिलाड़ियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ‘खिलाड़ियों का चयन झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के नियमों के तहत हुआ’ इधर, जामताड़ा क्रिकेट के सचिव योगेश सिंह और कोषाध्यक्ष रविन्द्र झा ने आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का चयन झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के नियमों के तहत ही किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले के बाहर के खिलाड़ी टीम में खेल सकते हैं, बशर्ते वे राज्य के बाहर के न हों। दोनों पक्षों के बीच हुए इस विवाद को लेकर जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज महतो ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है और मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp