पलामू में 43 गैस सिलेंडर गायब, 9 पुलिसकर्मी निलंबित:विस्फोट के बाद बचे थे 61 सिलेंडर, घटनास्थल पर लगी थी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी

Date:


पलामू में एलपीसी गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद जब्त किए गए 61 में से 43 गैस सिलेडर गायब हो गए। इस मामले में एसपी रीष्मा रमेशन ने टीओपी तीन प्रभारी सहित नौ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह घटना जिला मुख्यालय बैरिया चौक के पास हुई। दरअसल, रविवार को बैरिया चौक स्थित एक मकान में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट हुआ था, जिसमें चार लोग झुलस गए थे। आग लगने के बाद मौके से बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बरामद हुए थे। इनमें 40 घरेलू और 21 व्यावसायिक सिलिंडर शामिल थे। पुलिसकर्मियों ने इन सिलेडरों की तस्वीरें भी ली थीं। केवल 18 सिलेंडर ही मिले घटनास्थल पर रात में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी और सभी सिलेडरों को वहीं रखा गया था। हालांकि, सोमवार सुबह जब दोबारा गिनती की गई, तो मौके पर केवल 18 सिलेंडर ही मिले। 43 सिलेंडरों के गायब होने की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ने तुरंत इसकी सूचना एसपी को दी। एसपी ने इस मामले में टीओपी तीन प्रभारी अजय गुप्ता, एएसआई अजय कुमार राय, आरक्षी लाडले हसन, मार्कंडेय राय, पंडित कौतुक कुमार, श्रवण यादव, सुनील कुमार, जगदीश पासवान और गोपाल दुबे को निलंबित कर दिया है। एजेंसी संचालक पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश इसके अतिरिक्त, जिला प्रशासन ने पेट्रोलियम कंपनी को पत्र लिखकर ग्रामीण क्षेत्र में एजेंसी होने के बावजूद शहरी क्षेत्र में सिलिंडर के अवैध भंडारण पर संबंधित एजेंसी को निलंबित करने को कहा है। साथ ही, एजेंसी संचालक अजय कुमार साह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश भी दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धावा टीम ने रौटा से तीन बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया

पूर्णिया. सोमवार को पूर्णिया जिला के बैसा प्रखंड क्षेत्रान्तर्गत...
Join Us WhatsApp