Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

37 दिनों तक तड़पा और फिर हारा जिंदगी की जंग, गुमला में आग से जले बुजुर्ग की मौत, बहन का बड़ा आरोप

37 दिनों तक तड़पा और फिर हारा जिंदगी की जंग, गुमला में आग से जले बुजुर्ग की मौत, बहन का बड़ा आरोप

Gumla Murder Mystery, गुमला, (दुर्जय पासवान): गुमला स्थित बसिया थाना क्षेत्र के लोंगा गांव में हुई एक दर्दनाक और रहस्यमय घटना ने आखिरकार मौत का रूप ले लिया. 51 वर्षीय नानू मिंज की सोमवार सुबह करीब 10 बजे सदर अस्पताल गुमला में इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह पिछले 37 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था. उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं.

पुआल के ढेर में लग गयी थी आग

जानकारी के अनुसार सात फरवरी की शाम नानू मिंज अपने घर में रखे पुआल के ढेर पर सोया हुआ था. इसी दौरान अचानक पुआल में आग लग गयी और यह पल भर में ही विकराल रूप धारण कर लिया. उस समय वह घर के अंदर फंसा हुआ था और दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण नहीं निकल सका. घर से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला. तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था.

Also Read: Giridih: सुमित कुमार को मिला सभी वार्ड पार्षदों का समर्थन, निर्विरोध बने डिप्टी मेयर

37 दिनों से चल रहा था अस्पताल में इलाज

ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया. करीब 37 दिनों तक अस्पताल में उसका इलाज चला. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स ले जाने की सलाह दी थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिजन उसे वहां नहीं ले जा सके.

बहन ने लगाया चौंकाना वाला आरोप

नानू की मौत के बाद उसकी बहन फगनी उरांव ने चौंकाने वाला आरोप लगाया है. उसने पुलिस को दिये बयान में कहा कि उसके भाई के साथ लिव-इन में रह रही मूक-बधिर महिला अरुणा तिर्की ने ही पुआल में आग लगाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था. घटना के बाद वह फरार हो गयी. बताया जाता है कि नानू पिछले एक साल से गांव में उसी महिला के साथ रह रहा था.

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

इधर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण वे नानू को रिम्स नहीं ले जा सके और अस्पताल की ओर से भी कोई विशेष मदद नहीं मिली. इस घटना के बाद एक ओर जहां हत्या की आशंका जताई जा रही है, वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.

Also Read: 5 करोड़ दो वरना…! बोकारो के व्यापारी रितेश सिंह को मिली मौत की चेतावनी, 4 पर FIR दर्ज

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles