Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में 3 अलग जगहों से 4 तस्करों की गिरफ्तारी:एक पुलिस को देखकर ऑटो से कूदकर भाग रहा था, आरोपियों के पास से मोबाइल भी बरामद


पूर्णिया के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया। चार स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से कुल 387.20 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल और 8050 रुपए नगद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहला मामला बायसी थाना क्षेत्र का है। यहां डंगराहा ओपी पुलिस ने एनएच-31 स्थित डंगराहा पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को 307.05 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के बुढ़िया गोला सलीम टोला निवासी अली हसन (19) के रूप में हुई है। बायसी थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि एक ऑटो के पीछे बैठा युवक अचानक उतरकर भागने लगा। गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। सरसी और गुलाबबाग टीओपी क्षेत्र में भी गिरफ्तारी
दूसरी कार्रवाई सरसी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने ठाकुरबाड़ी के पास छापेमारी कर रवि गोस्वामी नामक युवक को 54.84 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। सरसी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। इसके अलावा सदर थाना अंतर्गत गुलाबबाग टीओपी पुलिस ने छापेमारी कर मो. साजिद उर्फ कारण (22) को गिरफ्तार किया। वह कब्रिस्तान टोला जीरोमाइल, वार्ड संख्या 36 का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 19.57 ग्राम स्मैक और 8050 रुपए नगद बरामद किए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सुदीन चौक टीओपी पुलिस ने भी की कार्रवाई वहीं, मरंगा थाना के सुदीन चौक टीओपी पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान गोपी कुमार (24) को 5.74 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। वह शांति नगर ततमा टोली का निवासी है। जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। स्मैक तस्करों के साथ-साथ इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। सभी मामलों में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles